उत्तर प्रदेश लखनऊ थाना विभूति खंड क्षेत्र में मई में लड़की की शादी थी प्रेमी प्रेमिका ने ट्रेन के आगे कुदकर दी जान । (धन्नजय सिंह की खास रिपोर्ट )


( लखनऊ थाना विभूति खंड क्षेत्र में मई में लड़की की शादी थी प्रेमी प्रेमिका ने ट्रेन के आगे कुदकर दी जान )
उत्तर प्रदेश लखनऊ शनिवार देर रात गोमती नगर के विभूति खंड थाना क्षेत्र में सहारा हॉस्पिटल के पास एक युवक और युवती ने ट्रेन से कटकर जान दे दी।युवक और युवती बहराइच जिले के रहने वाले थे।पुलिस ने दोनों के परिजनों को सूचना देने के साथ ही शव पोस्टमार्टम के लिए भेज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार की देर रात पुलिस कन्ट्रोल में सूचना मिली एक युवक और युवती का रेलवे लाइन पर क्षत-विक्षत शव पड़ा हुआ है।दोनों की पहचान मोबाइल फोन से हुई।युवती की पहचान बहराइच के थाना विश्वेवरगंज के उदलपुरवा निवासी 20 वर्षीय नंदिनी के रूप में हुई जबकि युवक की पहचान मड़ियांव, अन्ना मार्केट के पास रहने वाले 25 वर्षीय संतोष कुमार के रूप में हुई।दोनों एक ही गांव के रहने वाले हैं। नंदिनी की शादी इसी साल मई में होनी थी। जबकि संतोष की शादी हो चुकी है और उसके चार महीने की बच्ची है।दोनों में प्रेम प्रसंग की बात सामने आई है। विभूति खंड इंस्पेक्टर डॉ आशीष मिश्र ने बताया शनिवार देर रात सहारा हॉस्पिटल के पास रेलवे लाइन पर एक युवक और एक युवती की ट्रेन से कटकर मौत होने की सूचना मिली थी। पुलिस ने मौके पर जाकर छानबीन की तो पता चला कि दोनों ने ट्रेन से कटकर जान दी है।
