उत्तर प्रदेश औरैया एक विचित्र पहल सेवा समिति की जूनियर शाखा अनमोल द्वारापुलवामा हमले में शहीद हुए जवानों को अश्रुपूर्ण श्रद्धांजलि की गई अर्पित । ( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )

( औरैया एक विचित्र पहल सेवा समिति की जूनियर शाखा अनमोल द्वारापुलवामा हमले में शहीद हुए जवानों को अश्रुपूर्ण श्रद्धांजलि की गई अर्पित )
उत्तर प्रदेश औरैया स्थित स्वामी विवेकानंद पार्क में पूरी दुनिया आज 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे मनाती है जबकि भारत वासियों के लिए यह दिन काला दिवस है पुलवामा हमले में शहीद हुए जवानों को अश्रुपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई। श्रद्धांजलि कार्यक्रम में अनमोल शाखा के अध्यक्ष शिक्षक शिवम गुप्ता ने कहा कि पुलवामा हमला 14 फरवरी 2019 को श्री श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर भारतीय सुरक्षा कर्मियों को ले जाने वाले सीआरपीएफ के वाहनों के काफिले पर आत्मघाती हमला हुआ था जिसमें 45 भारतीय सुरक्षा कर्मी शहीद हुए थे, यह हमला जम्मू और कश्मीर के पुलवामा जिले के अवंतीपोरा के निकट लेतपोरा क्षेत्र में हुआ था, आज 14 फरवरी को पुलवामा हमले की तृतीय पुण्यतिथि है, अनमोल शाखा के सदस्यगण शहीद सपूतों को हृदय से नमन करते हैं, देश हमेशा हमले में शहीदों व उनके परिवार के बलिदान का युगों-युगों तक सदैव ऋणी रहेगा, समाज सेवी संगठन विचित्र पहल, औरैया सभी शहीद वीर सपूतों के बलिदान, शौर्य व अदम्य साहस को नमन करते हुए अश्रुपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करता है। श्रद्धांजलि सभा में प्रमुख रूप से शाखा के पूर्व अध्यक्ष अर्पित गुप्ता, रामचंद्र सोनी, यश गुप्ता, अजय पोरवाल, रजत बिश्नोई, आदित्य लक्षकार, गौरव, मयूर लक्षकार, कृष्णा, अनमोल, दानिश, सोनू आदि सदस्य मौजूद रहे।

( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )
