उत्तर प्रदेश औरैया थाना बिधूना क्षेत्र व स्वाट टीम को मिली बड़ी सफलता विगत दिनों हुई तिहरे हत्या काण्ड का किया बड़ा खुलासा 1,07,200 रुपए लूटे हुए आभूषण व अन्य सामान बरामद कर तीन अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार। ( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )

 

( उत्तर प्रदेश औरैया थाना बिधूना क्षेत्र व स्वाट टीम को मिली बड़ी सफलता विगत दिनों हुई तिहरे हत्या काण्ड का किया बड़ा खुलासा 1,07,200 रुपए लूटे हुए आभूषण व अन्य सामान बरामद कर तीन अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार )   

उत्तर प्रदेश औरैया पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए दिनांक 18.01.2022 को थाना बिधूना के अन्तर्गत हुए विद्यालय प्रबन्धक व उनकी पत्नी तथा एक अन्य व्यक्ति की हत्या की घटना में कार्यवाही करते हुए 03 अभियुक्तों को लूटे हुए रु0 1,07,200 नगद, आभूषण व अन्य सामान सहित गिरफ्तार कर घटना का सफल अनावरण किया। दिनांक- 19.01.2022 को बिधूना कस्बा स्थित एस0जी0एस0 इण्टर कालेज के प्रबन्धक गन्धर्भ सिंह यादव व उनकी पत्नी श्रीमती कमला देवी की अज्ञात व्यक्तियों द्वारा हत्या कर देने के सम्बन्ध में उनके पुत्र चन्द्रकान्त के द्वारा थाना बिधूना में लिखित सूचना के आधार पर मु0अ0सं0 39/22 धारा 460 IPC बनाम अज्ञात पंजीकृत कराया गया था इसी दिन एस0जी0एस0 इण्टर कालेज के पीछे बने मिडिल स्कूल के खण्डर में एक अन्य व्यक्ति विमल उर्फ सम्मी का भी शव बरामद हुआ था जिसका मृतक की मां श्रीमती आसिंध कुमारी पत्नी चन्द्रभान के द्वारा थाना बिधूना पर मु0अ0सं0 40/22 धारा 302 IPC बनाम अज्ञात पंजीकृत कराया गया था। दिन-दहाड़े जनपद में उक्त गम्भीर घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए घटनास्थल का निरीक्षण श्रीमान पुलिस महानिरीक्षक कानपुर परिक्षेत्र श्री प्रशांत कुमार व पुलिस अधीक्षक औरैया श्री अभिषेक वर्मा द्वारा संयुक्त रूप से किया गया तथा पुलिस अधीक्षक औरैया श्री अभिषेक वर्मा द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक औरैया श्री शिष्यपाल के निर्देशन में व क्षेत्राधिकारी बिधूना श्री महेन्द्र प्रताप सिंह के पर्यवेक्षण में एस0ओ0जी0/सर्विलांस टीम औरैया व थाना बिधूना की संयुक्त गठित टीम का गठन किया गया तथा घटना के शीघ्र अनावरण हेतु निर्देशित किया गया। उक्त घटना की संवेदनशीलता देखते हुए कानपुर जोन की फारेंसिक टीम द्वारा भी घटनास्थल का निरीक्षण व साक्ष्य संकलित जिसमें फुटप्रिंट, फिंगर प्रिंट आदि एकत्रित किये गये थे। गठित पुलिस टीमों द्वारा घटना के अनावरण हेतु काफी लगनशीलता के साथ बिधूना कस्बे के सभी सीसीटीवी कैमरे, इलेक्ट्रानिक व मैनुअल साक्ष्यों को एकत्रित किये गये संकलित साक्ष्यों के आधार पर पुलिस टीमों द्वारा कई संदिग्धों को चिन्हित किया तथा उनसे गहनता से पूंछताछ की गई तथा मुखबिर खास को भी घटना के अनावरण हेतु निर्देशित किया गया इसी क्रम में आज दिनांक 14.02.2022 को मुखबिर की सूचना पर सुबह तड़के थाना बिधूना व एस0ओ0जी0 टीम द्वारा 03 अभियुक्तों को तहसील ग्राउंड स्थित खण्डर के पास से गिरफ्तार किया गया जिनके कब्जे से मृतक स्कूल प्रबन्धिक के घर से लूटे हुए नगदी व आभूषण, चेकबुक, पासबुक, एटीएम कार्ड आदि सामान की बरामदगी की गई। पूंछताछ का विवरण- पुलिस द्वारा गिरफ्तार किये हुए अभियुक्तों में से मुख्य अभियुक्त नफीस उर्फ कल्लन ने पूछताछ के दौरान बताया कि मिडिल स्कूल में मिला शव हमारे साथी विमल उर्फ सम्मी का था हम सभी लोग नशे के आदी है जिसमे हम लोग स्मैक, गांजा व नशे के इन्जेक्शन आदि लेते है। हम सभी लोगों द्वारा स्कूल प्रबन्धक के घर के पीछे बने खण्डर में ये नशा आदि किया जाता था। हम सभी लोगों ने मिलकर पैसों के लालच में स्कूल प्रबन्धक के घर पर चोरी की योजना बनाई थी चूकि हमारा साथी मृतक विमल उर्फ सम्मी उक्त स्कूल में पढ़ चुका था इस कारण उसे स्कूल के भौगोलिक स्थिति की जानकारी थी, हमे ये भी जानकारी थी कि उक्त स्कूल में दोनो वृद्ध अकेले रहते है इसी योजना के अन्तर्गत दिनांक – 17.01.2022 को रात्रि में हमारा साथी विमल उक्त स्कूल में बगल के रास्ते से जाकर अन्दर छिप गया था अगले दिन दिनांक 18.01.2022 को सुबह जब दूध वाला दूध देकर चला गया था तब पिछले गेट से हम लोग चोरी के इरादे से घर में घुस आये थे तथा मृतक स्कूल प्रबन्धक व उनकी पत्नी द्वारा बिरोध करने पर उनकी रस्सी से गला दबाकर हत्या कर दी थी तथा अलमारी व बख्शों में रखा नगदी व आभूषण आदि सामान चुरा/लूट ले गये थे। दिनांक 18.01.2022 की रात्रि को ही हम लोग स्कूल में माल के बटवारे को लेकर इकठ्ठा हुए थे जहां पर हम लोगों ने नशा भी किया था पैसे के बटवारे में मृतक विमल उर्फ सम्मी द्वारा ज्यादा हिस्सा मांगने पर हमारा झगड़ा हुआ था जिस कारण से हम लोगों ने उसकी गला दबाकर हत्या कर दी थी तथा पैसे को आपस में बांट लिया था। मृतक के यहां से मिले सोने व चांदी के आभूषणों को हम लोगों ने तहसील परिसर के खण्डर में छिपा दिया था जिसे आज हम लोग बटवारे के लिए इकठ्ठे हुए थे।
गिरफ्तार अभियुक्तगण विवरण-
1. कल्लन उर्फ नफीस पुत्र मुस्तकीन निवासी मोहल्ला किशोरगंज कस्बा व थाना बिधूना जनपद औरैया
2. प्रदीप उर्फ मोनू उर्फ अहीरा पुत्र वीरभान सिंह निवासी ग्राम शामपुर थाना बिधूना जनपद औरैया
3. नीटू उर्फ रोहित भदौरिया पुत्र सुरेन्द्र सिंह निवासी मोहल्ला किशोरगंज कस्बा व थाना बिधूना जनपद औरैया
आपराधिक इतिहास–
प्रदीप उर्फ अहीरा
1.मु0अ0सं0 72/21 धारा 21/22 NDPS Act थाना बिधूना जनपद औरैया
2.मु0अ0सं0 546/21 धारा 379/411 IPC थाना बिधूना जनपद औरैया
3.मु0अ0सं0 103/20 धारा 20/8 NDPS Act थाना बिधूना जनपद औरैया
4.मु0अ0सं0 258/12 धारा 21/22 NDPS Act थाना बिधूना जनपद औरैया
5. मु0अ0सं0 39/22 धारा 460/411 IPC थाना बिधूना जनपद औरैया
6. मु0अ0सं0 40/22 धारा 302 IPC थाना बिधूना जनपद औरैया
कल्लन उर्फ नफीस
1.मु0अ0सं0 57/19 धारा 13 G Act थाना बिधूना जनपद औरैया
2. मु0अ0सं0 78/18 धारा 323/504/506 IPC व 3(2)5 Sc/St Act थाना बिधूना जनपद औरैया
3. मु0अ0सं0 39/22 धारा 460/411 IPC थाना बिधूना जनपद औरैया
4. मु0अ0सं0 40/22 धारा 302 IPC थाना बिधूना जनपद औरैया
नीटू उर्फ रोहित भदौरिया
1.मु0अ0सं0 196/15 धारा 13 G Act थाना बिधूना जनपद औरैया
2. मु0अ0सं0 39/22 धारा 460/411 IPC थाना बिधूना जनपद औरैया
3. मु0अ0सं0 40/22 धारा 302 IPC थाना बिधूना जनपद औरैया
बरामदगी-
1. 1 अदद जंजीर, 1 अदद अंगूठी पीली धातु
2. 3 जोड़ी पायल, 6 जोड़ी बिछिया सफेद धातु
3. रु0 1,07,200 (एक लाख सात हजार दो सौ रुपये) नगद
4. 02 अदद चेकबुक, 05 पासबुक व 01 एटीएम।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम –
श्री शशि भूषण मिश्रा, प्रभारी निरीक्षक थाना बिधूना मय थाना पुलिस टीम
श्री सत्येन्द्र सिंह यादव, प्रभारी एस0ओ0जी0 टीम मय टीम

 

( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट ) 

samacharlive24

Back to top button
error: Content is protected !!