रांची बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद समेत 99 आरोपियों का चारा घोटाले में होगा भाग्य का फैसला आज | (धन्नजय सिंह की खास रिपोर्ट )


( रांची बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद समेत 99 आरोपियों का चारा घोटाले में होगा भाग्य का फैसला आज )
रांची बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद समेत 99 आरोपियों का डोरंडा कोषागार से 139.35 करोड़ की अवैध निकासी (आरसी 47ए/96) के मामले में आज मंगलवार को भाग्य का फैसला होगा।चारा घोटाले के इस सबसे बड़े मामले की सीबीआई के विशेष न्यायाधीश एसके शशि की अदालत ने 29 जनवरी को मामले में बहस पूरी हो गई थी। 15 फरवरी फैसले की तारीख निर्धारित की गई है। डोरंडा कोषागार से 139.35 करोड़ रुपये की अवैध निकासी से जुड़े मामले में 10 महिलाएं भी आरोपी है।मामले में चार राजनीतिज्ञ, दो वरिष्ठ अधिकारी, चार अधिकारी, लेखा कार्यालय के छह, 31 पशुपालन पदाधिकारी स्तर के एवं 53 आपूर्तिकर्ता मुकदमे का सामना कर रहे हैं। अदालत ने सभी आरोपियों को व्यक्तिगत रूप से अदालत में मौजूद रहने का निर्देश दिया है। सीबीआई के विशेष लोक अभियोजक बीएमपी सिंह ने मामले को साबित कराने के लिए 575 गवाह पेश किए हैं। लालू प्रसाद से जुड़े चारा घाटाले के पांचवें मामले में फैसला आएगा। चार मामलों में साढ़े तीन से 14 साल तक सजा सुनाई जा चुकी है। चारों मामलों में आधी सजा काटने के बाद लालू प्रसाद जमानत पर चल रहे हैं। सीबीआई न्यायालय में हाजिर होने के लिए राजद मुखिया लालू प्रसाद यादव रविवार को ही भोला यादव और अन्य नेताओं के साथ पटना से रांची पहुंचे है।लालू प्रसाद यादव के रांची आगमन पर प्रदेश राजद के नेता बैंड बाजे के साथ बड़ी संख्या में एयरपोर्ट पर पहुंच कर कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी कर अपने नेता का स्वागत किया।लालू रांची आने के बाद मोराबादी स्टेट गेस्ट हाउस में ठहरे हैं। यहां पहुंचने के बाद उन्होंने स्थानीय नेताओं से मुलाकात की।
इन आरोपियों के भाग्य का आज होगा फैसला
1. लालू प्रसाद – बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री
2. ध्रुव भगत – पूर्व एमएलए सह अध्यक्ष पीएसी
3. जगदीश शर्मा – पूर्व विधायक सह अध्यक्ष पीएसी
4. डॉ. आरके राणा – पूर्व मंत्री सह विधायक
अधिकारी एवं वरिष्ठ अधिकारी
1. बेक जूलियस – पूर्व पशुपालन सचिव
2. अधीप चंद्र चौधरी – पूर्व आयकर आयुक्त, रांची
3. नित्या नंद कुमार सिंह – पूर्व बजट एवं लेखा पदाधिकारी, पटना
4. महेंद्र प्रसाद – पूर्व ट्रेजरी अधिकारी, डोरंडा रांची
5. देवेंद्र प्रसाद श्रीवास्तव – सहायक आयुक्त, (कॉमर्शियल टैक्स) पटना
6. परमेश्वर प्रसाद यादव – प्रोगेसिव सहायक (सांख्यिकीविद्), रांची
लेखा कार्यालय
1. एनुल हक – एकाउंटेंट, डोरंडा कोषागार
2. राजेंद्र पांडेय – एकाउंटेंट डोरंडा कोषागार
3. साकेत बिहारी लाल – स्क्रूटिनी क्लर्क डोरंडा
4. दीना नाथ सहाय – स्क्रूटिनी क्लर्क
5. राम सेवक साहू – स्क्रूटिनी क्लर्क डोरंडा कोषागार
पूर्व पशुपालन पदाधिकारी
1. डॉ. राधा रमन सहाय – पूर्व आहरण एवं संवितरण अधिकारी, एएचडी, रांची
2. डॉ. कृष्ण मोहन प्रसाद – पूर्व सहायक निदेशक(प्लानिंग), एएचडी, रांची
3. डॉ. जूनुल भेंगराज – पूर्व क्षेत्रीय निदेशक, एएचडी, रांची
4. डॉ. गौरी शंकर प्रसाद – पूर्व जिला पशुपालन पदाधिकारी, रांची
5. डॉ. बृज नंदन शर्मा – पूर्व जिला पशुपालन पदाधिकारी, चाईबासा
6. डॉ. राम प्रकाश राम – पूर्व जिला पशुपालन पदाधिकारी, पलामू व जमशेदपुर
7. डॉ. जसबंत सहाय – पूर्व सहायक निदेशक, चाईबासा
8. डॉ. जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव – पूर्व प्रोजेक्ट अधिकारी, खूंटी
9. डॉ. रवींद्र कुमार सिंह – पूर्व टीवीओएम चाईबासा
10. सुरेंद्र कुमार सिंह – पूर्व टूरिंग वेटनरी अधिकारी, डालटेनगंज
11. डॉ. प्रभात कुमार सिन्हा – पूर्व टीवीओएम, डालटेनगंज
12. डॉ. कामेश्वर प्रसाद यादव – पूर्व सहायक पोल्ट्री अधिकारी, रांची
13. डॉ. ललितेश्वर प्रसाद यादव – पूर्व मैनेजर, पीबीएफ-20, होटवार
14. डॉ. शशि भूषण वर्मा – पूर्व टीवीओएम, लोहरदगा
15. डॉ. कृष्ण बिहारी लाल – पूर्व मैनेजर, आरपीएफ होटवार
16. डॉ. शैलेंद्र कुमार सिन्हा – पूर्व टीबीओएम, चाईबासा
17. डॉ. अजित कुमार सिन्हा – पूर्व सहायक फार्म मैनेजर, होटवार
18. डॉ. राकेश कुमार सिन्हा – पूर्व टूरिंग वेटनरी अधिकारी, जमशेदपुर
19. डॉ. राजेंद्र बैठा – पूर्व सब-डिवीजनल पशुपालन पदाधिकारी, सरायकेला
20. डॉ. चंदेर किशोर लाल – पूर्व सहायक प्रबंधक, होटवार
21. डॉ. बिरसा उरांव – पूर्व सहायक फार्म मैनेजर, होटवार
22. डॉ. रामाशिष सिंह – पूर्व प्रखंड पशुपालन पदाधिकारी
23. डॉ. शिव नंदन प्रसाद – सहायक निदेशक(पोल्ट्री) जमशेदपुर
24. डॉ. अर्जुन शर्मा – सहायक निदेशक(पोल्ट्री) चाईबासा
25. डॉ. मुकेश कुमार श्रीवास्तव – सहायक निदेशक(पोल्ट्री) चाईबासा
26. डॉ. बृज नंदन प्रसाद वर्मा – सहायक निदेशक, पोल्ट्री फार्म, होटवार
27. डॉ. नलिन रंजन प्रसाद सिन्हा – पूर्व फार्म मैनेजर, होटवार
28. डॉ. कमल किशोर शर्मा – पूर्व सहायक निदेशक(पोल्ट्री) खूंटी
29. डॉ. उमा कान्त यादव – पूर्व मैनेजर, सूअर विकास यूनिट-10, होटवार
30. डॉ. राम किशोर शर्मा – चलंत पशुचिकित्सक, जमशेदपुर
31. डॉ. राम नाथ राम – पूर्व सब-डिवीजनल, पशुपालन पदाधिकारी, चक्रधरपुर
आपूर्तिकर्ता
1. रवि नंदन कुमार सिन्हा – मेसर्स ए ट्रेडर्स पटना
2. अशोक कुमार यादव – मेसर्स अशोक कुमार एंड ब्रदर्स रांची
3. मो. सईद – मेसर्स एमएस इंटरप्राइजेज रांची
4. सनाउल हक – मेसर्स छोटानागपुर कटल फूड सप्लाई, रांची
5. मो. इकराम – मेसर्स छोटानागपुर कटल फूड सप्लाई, रांची
6. मो. हुसैन – – मेसर्स छोटानागपुर कटल फूड सप्लाई, रांची
7. सैरूनिशा – – मेसर्स छोटानागपुर कटल फूड सप्लाई, रांची
8. मो. तौहीद – – मेसर्स छोटानागपुर कटल फूड सप्लाई, रांची
9. जगमोहन लाल कक्कड़ – मेसर्स नवकेतन इंटरप्राइजेज रांची
10. मोहिंदर सिंह बेदी – मेसर्स सेमेक्स क्रिजेनिक्स, दिल्ली
11. दयानंद प्रसाद कश्यप – मेसर्स वैष्णव इंटरप्राइजेज, रांची
12. कलशमणि कश्यप – मेसर्स वैष्णव इंटरप्राइजेज, रांची
13. बलदेव साहू – मेसर्स वैष्णव इंटरप्राइजेज, रांची
14. सुरेश कुमार दुबे – मेसर्स छोटानागपुर वेटरिनरी इंटरप्राइजेज, रांची
15. उमेश दुबे – मसर्स जय भंडार एंड सप्लाइ, बिहार
16. अभय कुमार सिन्हा – मेसर्स पीएन इंटरप्राइजेज, रांची
17. रंजीत सिन्हा – मेसर्स आर कारपोरेशन, रांची
18. सत्येन्द्र कुमार मेहरा – मेसर्स सत्येंद्र कंस्ट्रक्शन, रांची
19. श्याम नंदन सिंह – मेसर्स श्याम इंडसट्रीज, रांची
20. नंद किशोर प्रसाद – मेसर्स त्रिशुल इंटरप्राइजेज, रांची
21. राजेश मेहरा – मेसर्स वीकेसी ट्रेडर्स, रांची
22. संदीप मल्लिक – मेसर्स हिन्दुस्तान लाइव स्टोक एजेंसी, दिल्ली
23. सरस्वती चंद्र – मेसर्स एसआर इंटरप्राइजेज, पटना
24. डॉ. बिजयेश्वरी प्रसाद सिन्हा – मेसर्स एकता वेटेरिनरी वर्क, रांची
25. सुनिल कुमार सिन्हा – मेसर्स श्री बाबा केमिकल वर्क, पटना
26. त्रिपुरारी मोहन प्रसाद – मेसर्स बिहार सरजिको मेडिको एजेंसी, पटना
27. अनिल कुमार सिन्हा – मेसर्स एमपी प्राइवेट लि. पटना
28. सुशील कुमार सिन्हा – मेसर्स समर्पन वेटेरिनरी इंटरप्राइजेज, पटना
29. राकेश गांधी उर्फ सुनिल गांधी – मेसर्स मगध डिस्ट्रीब्यूर्टस,पटना
30. निर्मला प्रसाद – मेसर्स मडिवेट, रांची
31. कुमारी अनिता प्रसाद – मेसर्स मेडिवेट रांची
32. शरद कुमार – मेसर्स मेडवेट रांची
33. नयन रंजन – मेसर्स नयन फार्मा, पटना
34. सुलेखा देवी – मेसर्स श्री शंकर मेडिकल एजेंसी
35. मदन मोहन पाठक – मेसर्स स्वर्णरेखा मेडिकल एजेंसी, रांची
36. बाल कृष्ण शर्मा – श्री गौरी एजेंसी, भागलपुर
37. रामावतार शर्मा – मेसर्स तिरूपति एजेंसी, पटना
38. संजय कुमार – मेसर्स हिन्दुस्तान फार्मास्युटिकल पटना
39. मंजु बाला जायसवाल – मेसर्स आरके भगत रांची
40. चंचला सिन्हा – मेसर्स मगध केमिकल कारपोरेशन, पटना
41. रबीन्द्र प्रसाद – मेसर्स मगध केमिकल कारपोरेशन, पटना
42. रामा शंकर सिंह – मेसर्स इंटर फार्मास्युटिकल, पटना
43. डॉ. अजित वर्मा – मेसर्स लिटल ओक फार्मास्युटिकल, कोलकाता
44. बसंत कुमार सिन्हा – मेसर्स इंटर फार्मास्युटिकल, पटना
45. सुनिल कुमार श्रीवास्तव – मेसर्स क्यू-मैक्स लेबोरेटरीज, नासिक
46. प्रांति सिंह – मेसर्स अग्रोवेट इंडस्ट्रीज, रांची
47. राम नंदन सिंह – मेसर्स एग्रोवेट सेल्स एंड सर्विस, रांची
48. रवि कुमार मेहरा – मेसर्स अरके इंटरप्राइजेज, रांची
49. हरिश खन्ना – मेसर्स एशियन ब्रीडर्स, नई दिल्ली
50. मधु मेहता -मेसर्स एशियन ब्रीडर्स, नई दिल्ली
51. राजन मेहता – मेसर्स एशियन ब्रीडर्स, नई दिल्ली
52. महेंद्र कुमार कुंदन – मेसर्स कृष्णा ट्रेडर्स, रांची
53. राजेंद्र कुमार हरित – मेसर्स पूजा रोडलाइन, रांची
