उत्तर प्रदेश कानपुर गोविंद नगर थाना क्षेत्र बाजार से घर लौट रही छात्रा को नशेबाज युवक ने अकेला देख की छेड़छाड़ विरोध करने पर मारी शराब की बोतल बचाने गये युवक पर भी किया जानलेवा हमला दोनों को घायल कर हुआ फरार मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी। ( धर्मेंद्र पाण्डेय की खास रिपोर्ट )


( कानपुर गोविंद नगर थाना क्षेत्र बाजार से घर लौट रही छात्रा को नशेबाज युवक ने अकेला देख की छेड़छाड़ विरोध करने पर मारी शराब की बोतल बचाने गये युवक पर भी किया जानलेवा हमला दोनों को घायल कर हुआ फरार मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी )
उत्तर प्रदेश कानपुर गोविंद नगर थाना क्षेत्र के गुजैनी ए ब्लॉक में रहने वाले बिजनेसमैन विजय लालवानी की 21 वर्षीय बेटी बी.कॉम थर्ड ईयर की छात्रा है जो बीते दिन रविवार को रात तकरीबन 9:00 बजे बाजार से सामान लेकर घर वापस लौट रही थी जिस बीच एक नशेबाज युवक ने सुनसान रास्ते पर छात्रा को अकेला पाकर उसके साथ बदतमीजी कर छेड़छाड़ शुरू कर दी जिसका लड़की ने विरोध किया तो नशेबाज युवक ने लड़की के सर पर पी रहे दारू की बोतल मार दी जिस कारण लड़की का सर फट गया और लड़की बुरी तरह जख्मी व लहूलुहान हो गई यह सब देख पड़ोस में खड़े लड़के मनोज ने लड़की के साथ हो रही छेड़छाड़ का विरोध किया तो नशेबाज युवक ने उस लड़के पर भी उसी टूटी बोतल की कांच से उस पर हमला कर दिया जिससे लड़का भी बुरी तरह जख्मी व लहूलुहान हो गया घटना के समय आस पड़ोस में बने घरो मे रह रहे लोग छात्रा व लड़के की आवाज सुनकर घर से बाहर आ गए और नशेबाज युवक को दौड़ा लिया जिससे नशेबाज युवक मौके से भाग निकला और इलाकाई लोगों ने दोनों घायलों को फौरन नजदीकी अस्पताल पहुंचा कर भर्ती कराया जहां छात्रा के सिर पर 11 टांके और लड़के के 4 टांके लगे सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेकर पूछताछ की व जल्द से जल्द नशेबाज युवक को पकड़कर उचित कार्रवाई करने का दिया आश्वासन |

( धर्मेंद्र पाण्डेय की खास रिपोर्ट )
