उत्तर प्रदेश जिला फिरोजाबाद थाना पचोखरा पुलिस टीम द्वारा चैकिंग के दौरान गैंगस्टर एक्ट के वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार । ( वरिष्ट ब्यूरो प्रमुख सन्नेश कुमार गुप्ता की खास रिपोर्ट )


( जिला फिरोजाबाद थाना पचोखरा पुलिस टीम द्वारा चैकिंग के दौरान गैंगस्टर एक्ट के वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार )
उत्तर प्रदेश जिला फिरोजाबाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विभिन्न अभियानों के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक नगर के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी टूण्डला के कुशल नेतृत्व में थाना पचोखरा पुलिस टीम द्वारा चैकिंग के दौरान थाना नारखी के मु0अ0स0 59/2022 धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट के वांछित अभियुक्त रमाकान्त उर्फ छोटू पुत्र राघवेन्द्र शर्मा निवासी बडागाँव थाना नारखी जिला फिरोजाबाद को ग्राम नगला दल चौराहे से गिरफ्तार किया गया है । अभियुक्त को मा0न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है ।
नाम पता गिरफ्तार अभियुक्तः-
1-रमाकान्त उर्फ छोटू पुत्र राघवेन्द्र शर्मा निवासी बडागाँव थाना नारखी जिला फिरोजाबाद ।

( वरिष्ट ब्यूरो प्रमुख सन्नेश कुमार गुप्ता की खास रिपोर्ट )
