उत्तर प्रदेश जिला फिरोजाबाद थाना मक्खनपुर पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान एक अवैध असलहा व 02 कारतूस बरामद कर एक अभियुक्त को किया गिरफतार । (  वरिष्ठ ब्यूरो प्रमुख सन्नेश कुमार गुप्ता की खास रिपोर्ट )

 

 

( फिरोजाबाद थाना मक्खनपुर पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान एक अवैध असलहा व 02 कारतूस बरामद कर एक अभियुक्त को किया गिरफतार )

उत्तर प्रदेश जिला फिरोजाबाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद द्वारा जनपद में चलाये जा रहे संदिग्ध व्यक्ति / वाहन व चैकिंग अभियान के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशन में, क्षेत्राधिकारी शिकोहाबाद के पर्यवेक्षण में थाना मक्खनपुर पुलिस टीम द्वारा बिल्टीगढ चौराहा पर रात्रि गश्त के दौरान मुखबिर की सूचना पर खैरगढ रोड पर कब्रिस्तान के सामने से अभियुक्त सोनू उर्फ भूरा पुत्र सुधाकर सिंह जाटव निवासी नगला तुरकिया थाना मक्खनपुर जनपद फिरोजाबाद को गिरफ्तार किया गया है । अभियुक्त के कब्जे से 01 अदद अवैध तमन्चा .315 बोर व 02 अदद जिन्दा कारतूस .315 बोर बरामद हुए । अभियुक्त आदतन अपराधी है । अभियुक्त की गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना मक्खनपुर पर मु0अ0सं0 59/2022 धारा 3/25 आयुध अधिनियम पंजीकृत किया गया । अभियुक्त को मा0 न्यायालय के समक्ष समय से पेश किया जायेगा ।

नाम पता गिरफ्तार अभियुक्तः-
1. सोनू उर्फ भूरा पुत्र सुधाकर सिंह जाटव निवासी नगला तुरकिया थाना मक्खनपुर जनपद फिरोजाबाद ।

(  वरिष्ठ ब्यूरो प्रमुख सन्नेश कुमार गुप्ता की खास रिपोर्ट )

 

Back to top button
error: Content is protected !!