कुशीनगर नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र हल्दी की रस्म के उत्सव में डांस कर रहे थे पास में कुंआ की जाली टूटने से काफी लोग गिर गये 9 लड़कियां सहित 2 महिलाओं की हुई मौत लगभग डेढ़ दर्जन लोग घायल मौके पर पहुंची कई थाने की फोर्स बचाव कार्य में लगी पुलिस । ( धन्नजय सिंह की खास रिपोर्ट )

 

( कुशीनगर नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र हल्दी की रस्म के उत्सव में डांस कर रहे थे पास में कुंआ की जाली टूटने से काफी लोग गिर गये 9 लड़कियां सहित 2 महिलाओं की हुई मौत लगभग डेढ़ दर्जन लोग घायल मौके पर पहुंची कई थाने की फोर्स बचाव कार्य में लगी पुलिस  )

उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल के कुशीनगर जिले में बुधवार की रात दिल दहला देने वाला हादसा हुआ।जहां हल्दी रस्म के दौरान लगभग 30 महिलाएं-लड़कियां कुएं में गिर गईं।कुएं से 9 बच्चियों और 2 महिलाओं समेत 11 को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया,लेकिन सभी को डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।मृतक बच्चियों की उम्र 5 से 15 साल तक है। कुएं में क‌ई लोगों के फंसे होने की खबर है। प्रशासन और क‌ई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच कर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया है।अंधेरे की वजह से रेस्क्यू ऑपरेशन में परेशानी हो रही है।बच्‍चों और महिलाओं की मौत की खबर से पूरे इलाके में कोहराम मच गया है। जिले के डीएम और एसपी भी मौके पर पहुंचे हैं। इस हादसे में कितने घायल हुए हैं अभी इसकी जानकारी नहीं हो पाई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार ये हादसा नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के नौरंगिया स्कूल टोला का है। यहां रहने वाले परमेश्वर कुशवाहा के बेटे की गुरुवार को शादी तय है।बुधवार की रात लगभग दस बजे हल्‍दी की रस्‍म निभाई जा रही थी। इस दौरान 50 से 60 महिलाएं और लड़कियां गांव के बीच में बने हुए पुराने कुएं के पास खड़ी हुई थीं।लोहे की जाली से ढके हुए कुंए की अचानक जाली टूटने से कुएं के पास खड़ीं हुई लगभग 30 महिलाएं कुएं में जा गिरी और कुएं के पानी में डूबने लगीं।चीख पुकार सुनकर गांव के लोग कुएं की तरफ दौड़ पड़े।गांव वालों 9 बच्चियों समेत 2 महिलाओं को कुंए से बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया।अस्पताल पहुंचने से पहले उनकी मौत हो चुकी थी। इस हादसे में 20 से अधिक के घायल होने की खबर हैं। कुशीनगर हादसे पर सीएम योगी आदित्‍यनाथ ने गहरा दु:ख जताया है। उन्‍होंने कुशीनगर जिला प्रशासन के अधिकारियों को तत्‍काल मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य समुचित ढंग से संचालित करने और घायलों को समुचित उपचार मुहैया कराने का निर्देश दिया है।

 

 

samacharlive24

Back to top button
error: Content is protected !!