उत्तर प्रदेश कानपुर थाना बर्रा पुलिस को मिली बड़ी सफलता विगत दिनों जर्दा व्यापारी के में हुई चोरी का बड़ा खुलासा लगभग 355225 रुपए बरामद कर दो अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार। (धर्मेंद्र पाण्डेय की खास रिपोर्ट )

( कानपुर थाना बर्रा पुलिस को मिली बड़ी सफलता विगत दिनों जर्दा व्यापारी के में हुई चोरी का बड़ा खुलासा लगभग 355225 रुपए बरामद कर दो अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार )

उत्तर प्रदेश कानपुर थाना बर्रा पुलिस ने जर्दा व्यापारी के गोदाम में हुई चोरी का खुलासा करते हुए दो चोरों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने चोरी गया माल भी बरामद कर लिया है। पकड़े गये अभियुक्तों की पहचान बर्रा निवासी जितेंद्र गुप्ता और दबौली निवासी राकेश नाई के रूप में हुई। पुलिस ने अभियुक़्तों के पास से चोरी के 355225 रुपये बरामद किये हैं। गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक दीनानाथ मिश्रा, एस आई प्रमोद पटेल, एस आई विनोद कुमार, का.रवि कुमार, चौधरी हरेंद्र सिंह खास भूमिका में, लोकेश कुमार, कुलदीप कुमार शामिल रहे।

(धर्मेंद्र पाण्डेय की खास रिपोर्ट )

samacharlive24

Back to top button
error: Content is protected !!