उत्तर प्रदेश औरैया रजि.एक विचित्र पहल सेवा समाजसेवी संगठन समिति द्वारा जरूरतमंद लड़कियों के विवाह में शिवानी के घर पहुंचकर सामग्री आदि गृह उपयोगी वस्तुएं व आर्थिक मदद की भेंट कर दिया शुभ आशीर्वाद । ( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )


( औरैया रजि.एक विचित्र पहल सेवा समाजसेवी संगठन समिति द्वारा जरूरतमंद लड़कियों के विवाह में शिवानी के घर पहुंचकर सामग्री आदि गृह उपयोगी वस्तुएं व आर्थिक मदद की भेंट कर दिया शुभ आशीर्वाद )
उत्तर प्रदेश औरैया आर्थिक तंगी व घर में आग लगने से बेटी के विवाह में आ रहा था व्यवधान जरूरतमंद शिवानी के घर पहुंचकर विवाह में मदद की मदद पाकर परिवारीजनों को मिली राहत, चेहरों पर आयी मुस्कान एक विचित्र पहल सेवा समिति रजि. औरैया द्वारा कांशीराम कॉलोनी, औरैया निवासी आर्थिक रूप से कमजोर श्रीमती गुड्डी व श्री राजकुमार जोकि मोहल्ला नेविलगंज, औरैया में चाय बेचकर अपने परिवार का भरण पोषण करते हैं, विगत 2 माह पूर्व कॉलोनी स्थित उनके मकान में भीषण आग लग गई थी जिससे घर में रखा हुआ गृह उपयोगी व दान-दहेज का सभी सामान जलकर राख हो गया था, कुदरत का कहर व आर्थिक तंगी के चलते बेटी की शादी की समस्या उनके सामने आ गई, उनकी लाडली अविवाहित सुपुत्री शिवानी का शुभ विवाह चि. अमित निवासी-भीखेपुर के साथ दिनांक 19 फरवरी 2022 को होना निश्चित हुआ है,उन्होंने औरैया नगर के प्रमुख समाजसेवी संगठन विचित्र पहल,औरैया के सम्मानित सदस्यों को अपनी बेटी के विवाह में आमंत्रित कर यथासंभव सहयोग की अपील की थी,समिति के सदस्यों ने दानवीरों के सहयोग से संग्रह सामग्री विवाह दिवस से पूर्व आज दिनांक 17 फरवरी 2022 दिन गुरुवार को शाम 5 बजे जरूरतमंद शिवानी के घर पहुंचकर उसको साड़ी, सीलिंग फैन, कंबल, कपड़े, प्रेशर कुकर, ऊनी शॉल, प्रेस, स्टील के बर्तन, वाटर कूल पॉट 5 लीटर, बिछिया, पुडिंग सेट, श्रंगार सामग्री आदि गृह उपयोगी वस्तुएं व आर्थिक मदद भेंट की, समिति द्वारा भरपूर सहयोग पाकर परिवारीजनों ने राहत महसूस की, मौजूद लोगों ने जरूरतमंदों के लिए समिति द्वारा चलाए जा रहे जनहित कार्य की सराहना की, समिति के संस्थापक आनन्द नाथ गुप्ता एडवोकेट ने बताया कि आर्थिक रूप से कमजोर वास्तविक जरूरतमंद लोगों की मदद करने में समिति का सदैव योगदान रहा है, जरूरतमंद लोगों की मदद करने में शाखा के सदस्यों को हृदय से आत्मिक आनन्द की अनुभूति होती है, समिति द्वारा अब तक शहर व ग्रामीण क्षेत्रों की 47 आर्थिक रूप से कमजोर जरूरतमंद लड़कियों के विवाह में यथासंभव मदद की जा चुकी है, जरूरतमंदों के लिए यह जनहित की सेवा अनवरत जारी रहेगी। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से राकेश गुप्ता बैंक वाले, मनीष पुरवार (हीरू), दीपक सोनी, सभासद छैया त्रिपाठी, सभासद पंकज मिश्रा, जूनियर शाखा अनमोल के अध्यक्ष शिक्षक शिवम गुप्ता, अर्पित गुप्ता, सतीश पोरवाल, महिला शाखा तुलसी की अध्यक्ष लक्ष्मी बिश्नोई प्रभारी बबिता, उमा गहोई, रिंकी शुक्ला, सुमन पोरवाल, संगीता भदौरिया, एकता गुप्ता, तृप्ति मिश्रा, रजनी गुप्ता आदि सदस्य मौजूद रहे।

( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )
