उत्तर प्रदेश औरैया एक विचित्र पहल सेवा समिति महिला शाखा तुलसी ने चलाया मतदान दिवस पर मतदाता जागरूकता अभियान मतदाताओं से की अपील। ( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )


( औरैया एक विचित्र पहल सेवा समिति महिला शाखा तुलसी ने चलाया मतदान दिवस पर मतदाता जागरूकता अभियान मतदाताओं से की अपील )
उत्तर प्रदेश औरैया महिला शाखा तुलसी ने चलाया मतदाता जागरूकता अभियान महिला सदस्यों ने लोगों से मतदान करने की अपील कर वाहनों व प्रतिष्ठानों पर स्टीकर लगाये एक विचित्र पहल सेवा समिति रजि. औरैया महिला शाखा तुलसी द्वारा आज दिनांक 17 फरवरी 2022 दिन गुरुवार को शाम 4 बजे तहसील चौक, औरैया पर मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया, महिला शाखा की सदस्यों ने मतदाताओं से वोट डालने की अपील करते हुए कहा कि “पहले मतदान-फिर जलपान”, “वोट हमारा है अधिकार – करो नहीं इसको वेकार” आदि स्लोगनो के माध्यम से शहर के लोगों को जागरूक करते हुए आगामी 20 फरवरी को होने वाले विधानसभा चुनाव में मतदाताओं से बढ़-चढ़कर मतदान करने की अपील की, जागरूकता अभियान के अंतर्गत दोपहिया वाहनों, ऑटो को रोक कर व व्यापारिक प्रतिष्ठानों में स्टीकर लगाए गये, जागरूकता अभियान में महिला शाखा तुलसी की अध्यक्ष लक्ष्मी विश्नोई ने बताया कि देश के प्रत्येक नागरिक को अपने मताधिकार का प्रयोग चाहिए, भारत निर्वाचन आयोग द्वारा चुनावी मौसम आते ही देश के विभिन्न स्थानों पर मतदाता जागरूकता कार्यक्रम चलाया जाता है, ताकि हर जागरूक मतदाता लोकतंत्र के महापर्व का हिस्सा वने। जागरूकता कार्यक्रम में प्रमुख रूप से तुलसी शाखा की प्रभारी बबिता गुप्ता, उमा गहोई, तृप्ति मिश्रा, रिंकी शुक्ला, सुमन पोरवाल, एकता गुप्ता, संगीता भदौरिया, सीता पोरवाल शांति गुप्ता अनीता पोरवाल नंदिनी, लक्ष्मी, दुर्गा, दिव्या, अंश, कृष्णा आदि महिला सदस्य मौजूद रहीं।

( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )
