उत्तर प्रदेश औरैया फफूंद थाना क्षेत्र आगामी विधानसभा चुनाव को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु उपजिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक ने अर्धसैनिक बल के साथ किया गया फ्लैग मार्च मतदाताओं को सुरक्षा का दिलाया विश्वास निर्भय होकर करें मतदान की अपील। ( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )

( औरैया फफूंद थाना क्षेत्र विधानसभा चुनाव को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु उपजिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक ने अर्धसैनिक बल के साथ किया गया फ्लैग मार्च मतदाताओं को सुरक्षा का दिलाया विश्वास निर्भय होकर करें मतदान की अपील )

उत्तर प्रदेश औरैया फफूंद थाना क्षेत्र में संवेदनशील व अतिसंवेदनशील, सामान्य बूथों पर उपजिलाधिकारी अजीतमल अखिलेश कुमार व सीओ अजीतमल प्रदीप कुमार, थानाध्यक्ष जितेंद्र सिह ने पुलिस व अर्धसैनिक बलों के साथ फ्लैग मार्च किया। इस दौरान एसडीएम की ओर से मतदाताओं को निर्भय होकर मतदान करने की अपील की गई। पुलिस और अर्धसैनिक बल ने फफूंद क्षेत्र में पड़ने वाले क्रिटिकल/वेनरेबल गांव में पैदल गश्त किया। गश्त के दौरान टीम ने लोगों को शत प्रतिशत मतदान करने को प्रेरित करते हुए कहा कि लोग बिना किसी जोर दबाव के विधानसभा चुनाव का हिस्सा बनें। किसी के लालच व दबाव में बिलकुल भी न आएं। यदि कोई भी अपने पक्ष में मतदान करने के लिए दबाव मनाये या फिर लालच दे तो इसकी सूचना वे पुलिस को दें। लोग बिना डरे निर्भीक होकर मतदान करें। पुलिस व प्रशासन लोगों के सहयोग में हमेशा डटा हुआ है। एसडीएम ने बताया कि आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर क्षेत्र में कानून व्यवस्था स्थापित करने व लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिलाये जाने के लिए मार्च किया जा रहा है। मार्च के दौरान लोगों को निर्भीक होकर शत प्रतिशत मतदान के लिए प्रेरित किया जा रहा है। साथ ही अराजक तत्वों पर अंकुश लगाने के लिए उन्हें कड़ी चेतावनी दी जा रही है।

( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )

 

Back to top button
error: Content is protected !!