उत्तर प्रदेश औरैया पुलिस लाइन में आरक्षी सुनील कुमार के पार्थिव शरीर को पुष्प अर्पित व शोक सलामी देकर की गयी अन्तिम विदाई | ( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )

( औरैया पुलिस लाइन में आरक्षी सुनील कुमार के पार्थिव शरीर को पुष्प अर्पित व शोक सलामी देकर की गयी अन्तिम विदाई )

उत्तर प्रदेश औरैया आरक्षी सुनील कुमार के पार्थिव शरीर की अन्तिम विदाई पुलिस लाइन औरैया में पुष्प अर्पित कर शोक सलामी दी गई- बालाघाट 36-बीएन बटालियन (एसएएफ) मध्यप्रदेश में तैनात आरक्षी सुनील कुमार मरावी पुत्र संपत सिंह मरावी निवासी कथोतिया थाना मेहंदवानी जिला डिडोरी (मध्यप्रदेश) जो विधान सभा चुनाव-2022 को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु जनपद औरैया आये थे।जिनकी कल दिनांक 16.02.2022 को अचानक स्वास्थ्य बिगड जाने के कारण मृत्यु हो गयी थी। आज दिनांक 17.02.2022 को आरक्षी सुनील कुमार के पार्थिव शरीर की अन्तिम विदाई पुलिस लाइन औरैया में पुष्प अर्पित व शोक सलामी देकर की गयी। शोक सलामी में पुलिस अधीक्षक औरैया श्री अभिषेक वर्मा, कमाण्डेंट 10वीं V एसएएफ बटालियन म0प्र0 डॉ0 श्री रविंद्र वर्मा, अपर पुलिस अधीक्षक औरैया श्री शिष्य पाल, डिप्टी कमाण्डेंट 8वीं एसएएफ बटालियन छिन्दवाड़ा म0प्र0 श्री पचकोटी पड़तेती, डीएसपी 35वीं V वाहिनी मण्डल मध्य प्रदेश श्री अमित मेसराम तथा क्षेत्राधिकारी सदर श्री सुरेन्द्रनाथ यादव व रिजर्व पुलिस लाइन औरैया के समस्त अधि0/कर्म0गणों द्वारा उनके पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर दिवंगत आत्मा की शान्ति की प्रार्थना की गयी इस दु:खद मौके पर समस्त अधि0/कर्म0गण मौजूद रहें ।

 ( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )

samacharlive24

Back to top button
error: Content is protected !!