उत्तर प्रदेश जिला फिरोजाबाद तहसील टूंडला स्कूल में बने मतदान केन्द्र पर विधानसभा चुनाव को सकुशल सम्पन्न कराने दृष्टिग स्वीप टीम ने मतदाताओं को किया जागरूक । ( वरिष्ठ ब्यूरो प्रमुख सन्नेश कुमार गुप्ता की खास रिपोर्ट )


( फिरोजाबाद तहसील टूंडला स्कूल में बने मतदान केन्द्र पर विधानसभा चुनाव को सकुशल सम्पन्न कराने दृष्टिग स्वीप टीम ने मतदाताओं को किया जागरूक )
उत्तर प्रदेश जिला फिरोजाबाद तहसील टूंडला स्कूल में बने मतदान केन्द्र पर ग्राम प्रधान भगवान देवी के सहयोग से आयोजित इस शिविर में वहां के ग्रामीणों से बातचीत की और उनको मतदान में उत्साह पूर्वक प्रतिभाग करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि मतदान लोकतंत्र का सबसे महत्वपूर्ण अधिकार है। इसके प्रयोग से हमें वंचित नहीं रहना चाहिए और हमें इसमें जोश के साथ बढ़-चढ़कर प्रतिभाग करना चाहिए। डीपीआरओ नीरज सिन्हा ने भी वहां के ग्रामीणों को संबोधित करते हुए मतदान के प्रति उन्हें अपने अधिकारों का प्रयोग करने के लिए सचेत किया और उनको समझाया कि यदि आपके बूथ पर पोलिंग का मतदान प्रतिशत अधिक होगा तो आपका भी राजनीतिक दल अधिक ध्यान रखेंगे। इसलिए वोट ना करना सही नहीं है। आपको यदि कोई प्रत्याशी पसंद नहीं तो नोटा दबाएं पर अपने वोट का प्रयोग अवश्य करें। पूर्व ब्राण्ड एम्बेसडर प्रतिभा उपाध्याय ने भी संबोधन करते हुए कहा कि हम लोग आपके पास आकर संपर्क कर रहे हैं जिस से आप लोकतंत्र के इस अधिकार की अनदेखी ना करें।कार्यक्रम में पूर्व ब्रांड एंबेसडर स्वीप तहसील टूंडला प्रतिभा उपाध्याय, ग्राम प्रधान भगवान देवी, सुपरवाइजर अजीत कुमार ,बी एल ओ प्रियंका ,पंचायत सहायक गीतांजली आदि का सहयोग रहा।

( वरिष्ठ ब्यूरो प्रमुख सन्नेश कुमार गुप्ता की खास रिपोर्ट )
