उत्तर प्रदेश मैनपुरी समाजवादी पार्टी के संरक्षक धरती पुत्र मुलायम सिंह यादव स्वास्थ्य कारणों के कारण लम्बे अरसों बाद उतरे मैदान में सार्वजनिक सभा को संबोधित करते हुए बेटे अखिलेश के लिए मांगा वोट | ( धन्नजय सिंह की खास रिपोर्ट )


( मैनपुरी समाजवादी पार्टी के संरक्षक धरती पुत्र मुलायम सिंह यादव स्वास्थ्य कारणों के कारण लम्बे अरसों बाद उतरे मैदान में सार्वजनिक सभा को संबोधित करते हुए बेटे अखिलेश के लिए मांगा वोट )
उत्तर प्रदेश मैनपुरी स्वास्थ्य कारणों की वजह से विश्राम कर रहे समाजवादी पार्टी के संरक्षक धरती पुत्र मुलायम सिंह यादव लंबे अरसे के बाद सार्वजनिक सभा को संबोधित करते हुए दिखाई दिए।सपा संरक्षक गुरुवार को करहल में सपा के कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित किया और यहां से प्रत्याशी समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव के लिए प्रचार किया।इस दौरान उन्होंने मंच से कहा कि आप सबके बीच मे आकर खुशी हो रही है। सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव ने कहा कि देश के युवा बेरोजगार हैं,उनको नौकरी मिलनी चाहिए,योगी सरकार ये नहीं कर रही है।मैं विश्वास दिलाता हूं कि राज्य में सपा सरकार बनेगी तो युवाओं को नौकरी का इंतजाम किया जाएगा। किसान, नौजवान और व्यापारी ही देश को मजबूत करेंगे उन्होंने कहा कि किसानों की खाद की व्यवस्था की जाए,उनके फसलों को बेचने की व्यवस्था की जाए, किसानों को प्राथमिकता दी जाए,खाद,बीज का इंतजाम किया जाए और उसको सिंचाई का साधन उपलब्ध कराया जाए। जिससे पैदावार बढ़े, पैदावार बढ़ेगी तो किसानों की हालत सुधरेगी। सपा संरक्षक ने कहा कि उन्होंने एक जनसभा में कहा कि यहां पर कमल खिला दो तो पूरे यूपी में सपा का सूपड़ा साफ हो जाएगा।उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव ने ऐसा कहा था कि नामांकन के बाद मैं चुनाव प्रचार करने यहां नहीं आऊंगा, लेकिन मैं देख रहा था, इतनी उम्र होने के बावजूद मुलायम सिंह यादव को उन्होंने चुनाव प्रचार में उतार दिया। सपा संरक्षक का संबोधन खत्म होने तक फिरोजाबाद से सपा मुखिया अखिलेश यादव भी यहां पहुंचे और बोले मैं सबसे पहले नेताजी का आभार और धन्यवाद देना चाहता हूं।नेताजी के आने से कार्यक्रम की शोभा बढ़ी है।ये नेताजी का क्षेत्र रहा है। यहां नेताजी ने कुश्ती लड़ी और लड़ाई,चरखा दांव लगाकर बड़े बड़ों को पटखनी दी। अखिलेश ने कहा कि मैं आपके कार्यक्रम में आया तो रास्ते में एक और कार्यक्रम दिखाई दिया वहां भीड़ नहीं थी, कुर्सी खाली थीं।इस बार भाजपा के बूथों पर भूत नाचेंगे।भाजपा झूठ बोलती है, झगड़ा कराती है। ये लोग सहानभूति पाने के लिए कुछ भी कर सकते हैं। सपा मुखिया ने कहा कि जो लोग कानून को नहीं मानते वो सपा को वोट न दें,हमें उनके वोट की जरूरत नहीं।हम प्रदेश को खुशहाली के रास्ते पर ले जाना चाहते हैं। इन लोगो ने रोजगार नहीं दिया, किसानों की आय दोगुनी नहीं की। इनका जितना बड़ा नेता, उतना बड़ा झूठ बोलता है। हमें नेताजी के क्षेत्र से लड़ने का सौभाग्य मिला है। यहां से हमें विधानसभा में जाने का मौका मिलेगा।विरोधी के पास वोट नहीं है, वो सब दल में घूम आया है। हो सकता है कि आगे सपा में आने की इच्छा हो। इसलिए यहां सम्बन्ध बनाने आए हैं, वो आएं तो चारपाई बिछा देना, फिर पूछना वादों का क्या हुआ। आज के बाद सड़कों पर मत निकलना, गांव में ही रहना। सबसे वोट को अपील करना। ये चुनाव किसान, नौजवान का चुनाव है। आपको बताते चलें कि करहल विधानसभा में 20 फरवरी को मतदान होगा।करहल से सपा मुखिया व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव चुनावी मैदान हैं। भाजपा ने केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल को चुनावी मैदान में उतारा है। दिलचस्प होती यहां की चुनावी जंग में आज भाजपा के शाह केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी उतरे और एसपी सिंह बघेल के लिए प्रचार किया।
