उत्तर प्रदेश फिरोजाबाद सिरसागंज क्षेत्र में जवाहर ज्योति अनुज स्कूल में अश्वनी कुमार जैन द्वारा बच्चों को मतदान के प्रति किया गया जागरूक एवं दिलाई गई शपथ । ( वरिष्ठ ब्यूरो प्रमुख सन्नेश कुमार गुप्ता की खास रिपोर्ट )


( फिरोजाबाद सिरसागंज क्षेत्र में जवाहर ज्योति अनुज स्कूल में अश्वनी कुमार जैन द्वारा बच्चों को मतदान के प्रति किया गया जागरूक एवं दिलाई गई शपथ )
उत्तर प्रदेश जिला फिरोजाबाद सिरसागंज विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद उत्तर प्रदेश के अंतर्गत जिला विज्ञान क्लब, फिरोजाबाद के जिला समन्वयक अश्वनी कुमार जैन एवं जवाहर ज्योति अनुज पब्लिक स्कूल, सिरसागंज के प्रबंधक संजय शर्मा द्वारा विद्यार्थियों को विद्यालय में मतदान के प्रति जागरूक किया। अश्वनी कुमार जैन द्वारा विद्यार्थियों को जागरूक करते हुए उन्हें मतदात शपथ ग्रहण कराई कि हम भारत के नागरिक, लोकतंत्र में अपनी पूर्ण आस्था रखते हुए यह शपथ लेते हैं कि हम अपने देश की लोकतांत्रिक परम्पराओं की मर्यादा को बनाए रखेंगे तथा स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण्ण रखते हुए, निर्भीक होकर, धर्म, वर्ग, जाति, समुदाय, भाषा अथवा अन्य किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना सभी निर्वाचनों में अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। उन्होंने सभी विद्यार्थियों को बताया कि आप सभी अपने माता -पिता , रिश्तेदारों एवं सभी परिचितों को मतदान करने के लिए प्रेरित करें। जिन विद्यार्थियों की उम्र 18 वर्ष पूर्ण हो गयी हो, एवं उनका मत बना हो। ऐसे सभी विद्यार्थी अपना मत अवश्य डालें। संजय शर्मा ने सभी को जागरूक करते हुए बताया कि प्रत्येक मत महत्वपूर्ण है, इसलिए कोई भी मत छूटना नहीं चाहिए। सभी मतदाताओं को अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करना चाहिए। शपथ में विद्यालय के प्रधानाचार्य जब्बार खान के साथ समस्त विद्यालय परिवार उपस्थित रहा।

( वरिष्ठ ब्यूरो प्रमुख सन्नेश कुमार गुप्ता की खास रिपोर्ट )
