उत्तर प्रदेश औरैया आगामी विधानसभा चुनाव के दृष्टिगत थाना दिबियापुर पुलिस व उड़नदस्ता टीम द्वारा मिली बड़ी सफलता को वाहन चेकिंग के दौरान एक गाड़ी से 1,55,000 रुपए बरामद कर की गई वैधानिक कार्यवाही । ( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )

 

( औरैया आगामी विधानसभा चुनाव के दृष्टिगत थाना दिबियापुर पुलिस व उड़नदस्ता टीम द्वारा मिली बड़ी सफलता को वाहन चेकिंग के दौरान एक गाड़ी से 1,55,000 रुपए बरामद कर की गई वैधानिक कार्यवाही )

उत्तर प्रदेश औरैया पुलिस अधीक्षक औरैया अभिषेक वर्मा व अपर पुलिस अधीक्षक शिष्य पाल सिंह के कुशल निर्देशन में विधानसभा चुनाव 2022 को सकुशल व शांतिपूर्ण संपन्न कराने एवं आचार संहिता के अनुपालन हेतु चलाए जा रहे चैकिंग अभियान के अंतर्गत क्षेत्राधिकारी श्री सुरेंद्र नाथ यादव के निकट परीक्षण में थाना दिबियापुर पुलिस व उड़नदस्ता टीम ने सीएनजी पंप के पास से वाहन चेकिंग के दौरान वाहन संख्या यूपी 79 9682 अल्टो 800 में बैठे व्यक्ति/वाहन की तलाशी ली गई तो राजेश कुमार सिंह पुत्र वरजोर सिंह निवासी नगला जय सिंह जनपद औरैया के पास से 1,55,000 रुपया प्राप्त हुआ बरामद धन को जब्त कर लिया गया और नियमानुसार कार्यवाही की गई और टीम में हरिश्चंद्र (fst) हेड कांस्टेबल धर्मेंद्र प्रताप सिंह कांस्टेबल बृजपाल सिंह मौजूद रहे।

( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )

samacharlive24

Back to top button
error: Content is protected !!