उत्तर प्रदेश औरैया थाना बेला पुलिस को मिली बड़ी सफलता क्षेत्र में चल रहे अवैध शस्त्र असलहा फैक्ट्री का किया बड़ा खुलासा चेकिंग के दौरान भारी मात्रा में बनें व अधबने असलहे व असलहे बनाने के उपकरण बरामद कर दो अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार एक अभियुक्त हुआ फरार । ( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )


( औरैया थाना बेला पुलिस को मिली बड़ी सफलता क्षेत्र में चल रहे अवैध शस्त्र असलहा फैक्ट्री का किया बड़ा खुलासा चेकिंग के दौरान भारी मात्रा में बनें व अधबने असलहे व असलहे बनाने के उपकरण बरामद कर दो अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार एक अभियुक्त हुआ फरार )
उत्तर प्रदेश औरैया थाना बेला पुलिस को मिली बड़ी सफलता विधान सभा चुनाव 2022 के दृष्टिगत अपराध एवं अपराधियों की रोकथाम, चुनाव को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु पुलिस अधीक्षक औरैया अभिषेक वर्मा द्वारा चलाये जा रहे अभियान के क्रम में व अपर पुलिस अधीक्षक शिष्यपाल सिंह के कुशल निर्देशन व क्षेत्राधिकारी बिधूना, महेन्द्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में एस0ओ0जी0 टीम औरैया व थाना बेला पुलिस द्वारा जनपद में संचालित अवैध शस्त्र फैक्ट्री का भण्डाफोड़ करते हुए भारी मात्रा में अवैध असलहे एवं असलाह बनाने के उपकरण,कारतूस सहित निर्माण करने वाले अभियुक्त व तस्कर को गिरफ्तार करने में सराहनीय सफलता प्राप्त की। घटना का संक्षिप्त विवरणः– जनपद में विधान सभा चुनाव 2022 के दृष्टिगत तथा मुखबिर खास व अन्य माध्यमों द्वारा लगातार अवैध असलाह के निर्माण तथा तस्करी के सम्बन्ध में सूचनाएं प्राप्त हो रही थी जिस पर आज दिनांक-18.02.22 को थाना बेला व एस0ओ0जी0 टीम द्वारा संयुक्त रुप से कार्यवाही करते हुए थाना बेला अन्तर्गत ग्राम रावतपुर्वा के आगे जंगल में बने पुराने कट्टी घर में संचालित हो रही अवैध असलाह फैक्ट्री का भण्डाफोड़ करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया तथा एक अभियुक्त भागने में सफल रहा। गिरफ्तार अभियुक्तों से भारी मात्रा में करीब 34 बने व अधबने अवैध तमंचे, कारतूस व असलाह बनाने के उपकरण बरामद हुए। भागे हुए अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम द्वारा लगातार प्रयास किये जा रहे है। उपरोक्त के सम्बन्ध में गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध थाना बेला पर मु0अ0सं0 45/22 धारा 5/25 आर्म्स एक्ट व मु0अ0सं0 46/22 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
पूंछताछ का विवरण-
गिरफ्तार अभियुक्तों ने पूछतांछ में बताया कि बलबीर दास पुत्र स्व0 मोहन पाल निवासी ग्राम कंधिया थाना अछल्दा औरैया अपने भागे हुए साथी सुनील कुमार पुत्र हनुमान सिंह निवासी तेजगंज बेवर मैनपुरी के साथ मिलकर अवैध असलाह फैक्ट्री चला रहे थे तथा गिरफ्तार शुदा अभियुक्त गोल्डन यादव पुत्र श्याम किशोर निवासी तेजगंज बेवर मैनपुरी के माध्यम से जनपद औरैया, इटावा, कन्नौज व मैनपुरी जनपद में अवैध असलहों की तस्करी का कार्य करते हैं। ग्राहको की डिमांड के आधार पर अभियुक्त बलबीर दास व सुनील कुमार अवैध असलाह बनाने का कार्य करते हैं तथा एक असलाह को 5000-6000 रु0 में बेचते है।
गिरफ्तार अभियुक्तगणः–
1. बलबीर दास पुत्र स्व0 मोहन पाल निवासी ग्राम कंधिया थाना अछल्दा औरैया
2. गोल्डन यादव पुत्र श्याम किशोर निवासी तेजगंज थाना बेवर मैनपुरी
3. सुनील कुमार पुत्र हनुमान सिंह निवासी तेजगंज थाना बेवर मैनपुरी (वांछित)
आपराधिक इतिहास बलबीर दास-
1. मु0अ0सं0. 12/07 धारा 307 भ0द0वी0 थाना अछल्दा औरैया।
2. मु0अ0सं0. 13/07 धारा 3/25 A Act थाना अछल्दा औरैया।
3. मु0अ0सं0. 89/07 धारा 3 UP गुण्डा अधि0 थाना अछल्दा औरैया।
4. मु0अ0सं0. 176/11 धारा 41/109 CrPC थाना अछल्दा औरैया।
5. मु0अ0सं0 45/22 धारा 5/25 आर्म्स एक्ट बनाम बलबीर यादव।
6. मु0अ0सं0 46/22 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट बनाम गोल्डेन यादव।
बरामदगी-
1. 29 अदद तमंचे 315 बोर
2. 03 अदद तमंचे 12 बोर
3. 01 अदद देशी रायफल 315 बोर
4. 01 अदद तमंचा अर्दनिर्मित
5. 08 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर
6.01 अदद जिन्दा कारतूस 12 बोर
7.11 अदद तमंचे की कटी हुई नाल छोटी-बड़ी अलग-अलग बोर
8. 04 अदद आरीब्लेड, गैस सिलेण्डर 05 Kg, 01 स्टोव,01 हथौड़ी, 03 पेचकस,04 रिंच छोटी-बड़ी,04 रेती,03 प्लास छोटे-बड़े,04 छेनी, 11 नट, 14 बोल्ट, 50 ग्राम रिपट व अन्य सामान।
गिरफ्तार करने वाली टीम-
सत्येन्द्र सिंह यादव प्रभारी एस0ओ0जी0 मय टीम
जीवाराम प्रभारी निरीक्षक थाना बेला मय टीम।

( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )
