उत्तर प्रदेश फिरोजाबाद जसराना क्षेत्र में बहन की शादी का सामान खरीद कर वापस लौट रहे वाइक सवार तीन लोगों को बारात बस ने कुचला मौके पर तीनो की हुई मौत सूचना पर पहुंचे परिजनों में मचा कोहराम सब की सवारी व बस चालक बस छोड़ कर हुए फरार | ( वरिष्ठ ब्यूरो प्रमुख सन्नेश कुमार गुप्ता की खास रिपोर्ट )


( फिरोजाबाद जसराना क्षेत्र में बहन की शादी का सामान खरीद कर वापस लौट रहे वाइक सवार तीन लोगों को बारात बस ने कुचला मौके पर तीनो की हुई मौत सूचना पर पहुंचे परिजनों में मचा कोहराम सब की सवारी व बस चालक बस छोड़ कर हुए फरार )
उत्तर प्रदेश फिरोजाबाद जसराना क्षेत्र कस्बा जसराना में पचबा तिराहे पर प्राइवेट बस ने तीन मोटरसाइकिल सवार युवकों को रौद दिया जिससे तीनो की मौके पर ही मौत हो गई। युवको की मौत की जानकारी होते ही परिवार में कोहराम मच गया, शनिवार को आनी थी बहिन की बारात,सूचना पर पहुची पुलिस ने तीनों शवो को बस के नीचे से निकलकर अस्पताल भेजा। कस्बा जसराना के मोहल्ला गाड़ीवान निबासी हतीशंकर वर्मा की बेटी कशिश वर्मा की बारात एटा से शनिवार को आनी थी। बारात की तैयारियों को लेकर हरीशंकर का पुत्र अनंत वर्मा व चाचा का बेटा रितिक वर्मा और मैनपुरी से आये रिस्तेदार रिपु वर्मा शॉपिंग करने शिकोहाबाद गए थे। शॉपिंग करने के बाद वो तीनो बाइक पर सबार होकर जसराना आ रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक पचबा तिराहे पर पहुची तो पीछे से आरही बारात की बस यूपी 85 यू 9188 ने ओबरटेक करते हुए बाइक सबारो को रौंद दिया। तीनो युवक बाइक सहित बस के अंदर फस गए। हादसा होते ही बस में बैठी सबारिया व चालक बस छोड़कर भाग गए। यही हादसा होते ही भीड़ इकट्ठी हो गई। सूचना पर पहुची पुलिस ने शवों को नीचे से निकालकर अस्पताल भिजबाया। मृतक युवको के स्वजनों को सूचना मिलते ही वो भी मौके पर पहुच गए और चारो तरफ चीख पुकार मच गई। युवको की मौत से परिवार में कोहराम मच गया शादी का घर मे मातम पसर गया।

( वरिष्ठ ब्यूरो प्रमुख सन्नेश कुमार गुप्ता की खास रिपोर्ट )
