उत्तर प्रदेश फिरोजाबाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार मुख्य स्थानों पर आगामी विधानसभा चुनाव के दृष्टिगत एसएसपी/एसएसटी को मिली बड़ी सफलता लगातार चेकिंग के दौरान 51 लाख 37हजार रुपए व 10 किलो चांदी बरामद की गई बरामद ।  (  वरिष्ठ ब्यूरो प्रमुख सन्नेश कुमार गुप्ता की खास रिपोर्ट )

( फिरोजाबाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार मुख्य स्थानों पर आगामी विधानसभा चुनाव के दृष्टिगत एसएसपी/एसएसटी को मिली बड़ी सफलता लगातार चेकिंग के दौरान 51 लाख 37हजार रुपए व 10 किलो चांदी बरामद की गई बरामद )
उत्तर प्रदेश जिला फिरोजाबाद दिनाँक 20 फरवरी को सम्पन्न होंने वाले विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2022 को भयमुक्त, निष्पक्ष एवं सकुशल सम्पन्न कराने के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद श्री आशीष तिवारी के निर्देशन में 45 मुख्य स्थानों पर एफएसटी/ एसएसटी टीमों द्वार वीडियोग्राफी करवाते हुए लगातार आने जाने वालों वाहनों व संदिग्ध व्यक्तियों को चैक किया जा रहा है । चैकिंग के दौरान अब तक कुल 51 लाख 37 हजार रूपये एवं 10 किलोग्राम चाँदी की बरामदगी की गयी है जिसको राजकीय कोषागार में जमा करा दिया गया है । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद श्री आशीष तिवारी द्वारा बताया गया कि जनपद में चप्पे-चप्पे पर लगातार चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है जिसमें संदिग्ध वाहन / व्यक्तियों को चैक किया जा रहा है । अतः आमजन अपने साथ अधिक मात्रा में कैश, सोना, चाँदी इत्यादि लेकर ना चलें ।

 (  वरिष्ठ ब्यूरो प्रमुख सन्नेश कुमार गुप्ता की खास रिपोर्ट )

samacharlive24

Back to top button
error: Content is protected !!