उत्तर प्रदेश फिरोजाबाद 5 विधानसभा चुनाव सकुशल सम्पन्न कराने के दृष्टिगत प्रशासन की पैनी नजर हर बुथों पर लगाये गये ड्रोन कैमरे । ( वरिष्ठ ब्यूरो प्रमुख सन्नेश कुमार गुप्ता की खास रिपोर्ट )

 

( फिरोजाबाद 5 विधानसभा चुनाव सकुशल सम्पन्न कराने के दृष्टिगत प्रशासन की पैनी नजर हर बुथों पर लगाये गये ड्रोन कैमरे  )

उत्तर प्रदेश जिला फिरोजाबाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद श्री आशीष तिवारी के निर्देशन में दिनाँक 20 फरवरी 2022 को होने वाले विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2022 को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं सकुशल सम्पन्न कराने के दृष्टिगत जनपद फिरोजाबाद को कुल 16 जोन, 188 सेक्टर में विभाजित किया गया है । जिसमें 1296 मतदान केन्द्र व कुल 2195 मतदेय स्थलों पर वोटिंग की जानी है । मतदान केन्द्रों पर ड्रोन कैमरों द्वारा सतत निगरानी रखी जा रही है । किसी भी असमाजिक तत्व द्वारा मतदान केन्द्र के आस पास कोई भी अवांछित गतिविधि की जाती है तो तत्काल उसके विरुद्ध कडी से कडी कानूनी कार्यवाही की जायेगी।

( वरिष्ठ ब्यूरो प्रमुख सन्नेश कुमार गुप्ता की खास रिपोर्ट )

samacharlive24

Back to top button
error: Content is protected !!