उत्तर प्रदेश उन्नाव थाना बिहार व थाना हसनगंज विधानसभा चुनाव के दृष्टिगत आबकारी विभाग ने कइ ठिकानों पर मारे छापे अवैध शराब को लेकर हुइ छापेमारी में 130लीटर कच्ची शराब बरामद कर एक महिला को किया सलाखों के पीछे । ( सुशील कुमार की खास रिपोर्ट )

 ( उन्नाव थाना बिहार व थाना हसनगंज विधानसभा चुनाव के दृष्टिगत आबकारी विभाग ने कइ ठिकानों पर मारे छापे अवैध शराब को लेकर हुइ छापेमारी में 130लीटर कच्ची शराब बरामद कर एक महिला को किया सलाखों के पीछे )

उत्तर प्रदेश उन्नाव थाना बिहार व थाना हसनगंज विधानसभा सामान्य निर्वाचन के दृष्टिगत आबकारी आयुक्त महोदय के आदेशानुसार चलाये जा रहे विशेष प्रवर्तन अभियान के क्रम में जिलाधिकारी रवींद्र कुमार व पुलिस अधीक्षक दिनेश त्रिपाठी के निर्देशानुसार व जिला आबकारी अधिकारी करुणेन्द्र सिंह के पर्यवेक्षण में प्रदीप कुमार मौर्य आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-5, बीघापुर, मय हमराह व थाना बिहार स्टाफ के साथ संयुक्त रूप से तहसील बीघापुर के संदिग्ध ग्राम तिवरिया में कई घरों व तालाब किनारे एवम खेतों में दबिश दी गयी, दबिश के दौरान लगभग 130 लीटर कच्ची शराब बरामद करते हुए अभियोग पंजीकृत किये गये। मौके पर 3 भट्टी व 800 किलो महुआ लहन नष्ट किया गया। सुमन पत्नी राजकुमार निवासी तिवरिया को गिरफ्तार करते हुए थाना बिहार में अभियोग पंजीकृत कराया गया।
इसके बाद ग्राम देवराहार में मनीराम व रामराज के घरों के तलाशी ली गयीं, तलाशी के दौरान शराब की बरामदगी नही हुई। आबकारी निरीक्षक सर्किल दो हसनगंज अमित कुमार श्रीवास्तव आबकारी स्टाफ तथा थाना हसनगंज पुलिस के साथ अवैध शराब के खिलाफ आकस्मिक चेकिंग के दौरान मुखबिर खास से मिली सूचना के अनुसार गजब्फर नगर क्षेत्र के आसपास स्थित ढाबों की चेकिंग की गई तथा चेकिंग के दौरान 41 देसी पावे ढाबों से बरामद किए गए । 2 व्यक्तियों को मौके से देसी शराब के पव्वे बेचते हुए पकड़ा गया, जिसमें संतोष कुमार सन ऑफ प्रेम शंकर, राहुल सन ऑफ प्रेम शंकर पर थाना हसनगंज में सुसंगत धाराओं के तहत मुकदमा पंजीकृत कराया गया। इन व्यक्तियों द्वारा बताया गया कि ये देसी शराब की दुकान से थोड़ी-थोड़ी मात्रा में शराब के पव्वे खरीद कर ढाबों से बेचने के लिए इन्हें लाए थे। इसके बाद आबकारी स्टाफ के साथ थाना हसनगंज अंतर्गत देसी शराब दुकान हसनगंज, देसी शराब की दुकान रसूलाबाद, मुंशीगंज विदेशी शराब की दुकान मकबूल खेड़ा, देसी शराब दुकान मकबूल खेड़ा का निरीक्षण किया गया, निरीक्षण के दौरान निकासी पास से दुकान पर संचित स्टॉक का मिलान किया गया, CCTV

samacharlive24

Back to top button
error: Content is protected !!