उत्तर प्रदेश लखनऊ थाना गोमतीनगर पुलिस टीम द्वारा फर्जी दस्तावेज तैयार कर फर्जी बैनामा कराने वाले ठगी गिरोह के पांच अभियुक्तों को किया गया गिरफतार। (अमित चन्द्रा की खास रिपोर्ट )


( लखनऊ थाना गोमतीनगर पुलिस टीम द्वारा फर्जी दस्तावेज तैयार कर फर्जी बैनामा कराने वाले ठगी गिरोह के पांच अभियुक्तों को किया गया गिरफतार )
उत्तर प्रदेश लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ के थाना गोमतीनगर पुलिस टीम ने फर्जी दस्तावेज तैयार कर फर्जी बैनामा कराते हुए लोगों को ठगने वाले गिरोह के पांच अभियुक्तगण राममनी पांडे, रंजीत कुमार यादव, संतोष कुमार यादव, ऋषभ पांडे व ऋषि कुमार यादव को आज गिरफ्तार किया। अभियुक्तगणों द्वारा एक संगठित गिरोह बनाकर एलडीए के अज्ञात कर्मचारियों की मिलीभगत से फर्जी विक्रय अभिलेख व फर्जी दस्तावेज तैयार कर निबंधन कार्यालय में लोगों को झांसा देकर बैनामा करते थे, तथा उनसे प्राप्त भारी धनराशि को आपस में बांट लेते थे। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में एसआई धनंजय सिंह, एसआई अतुल कुमार श्रीवास्तव, एसआई शिवेंद्र कुमार, मंजय यादव, मनोज यादव व राहुल पांडे (क्राइम टीम सहायक पुलिस आयुक्त) शामिल थे। अभियुक्तगणों पर धारा 147/406/419/420/467/468/471/504/506/120 बी के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया गया।
