उत्तर प्रदेश फिरोजाबाद थाना नारखी क्षेत्र में विगत दिनों हुई हत्या का वांछित अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफतार। (  वरिष्ट व्यूरो प्रमुख सन्नेश कुमार गुप्ता की खास रिपोर्ट )

(  फिरोजाबाद थाना नारखी क्षेत्र में विगत दिनों हुई हत्या का वांछित अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफतार  )

उत्तर प्रदेश जिला फिरोजाबाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद द्वारा अपराधियों के विरूद्ध चलाए जा रहे विभिन्न अभियानों के अन्तर्गत अपर पुलिस अधीक्षक नगर के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी टूण्डला के कुशल नेतृत्व में थाना नारखी पुलिस टीम द्वारा आज दि019.2.2022 को मु0अ0स0 84/2022 धारा 302 भादवि थाना नारखी पर पंजीकृत अभियोग में नामजद वाँछित अभियुक्त सौनू को कोटला फि0बाद बाईपास से किया गिरफ्तार । दिनांक 18.2.2022 को वीरू पुत्र जवालीराम उम्र करीव 34 वर्ष नि0 एवरनपुर थाना हाथरस गेट जनपद हाथरस जो करीब 10 वषो से ड्राइवरी करता था इस समय श्री रामा रोडवेज फरीदावाद की 1 PG का कैप्सूल चला रहा था इस गाडी पर वीरू के गांव का सौनू S/O चिरंजीलाल हैल्परी पर वीरू के साथ चल रहा था । वीरू व सोनू जिस गाडी से चल रहे थे उसका नम्बर HR 74/ 1130 है रास्ते में सोनू, वीरू से शराब पीने के लिए बार-2 पैसे मांग रहा था । इस बात को लेकर दोनो मे विवाद बढ़ गया । परन्तु वीरू पैसे देने के लिए मना कर रहा था । इस बात को लेकर जब रात्रि के समय वीरू की गाडी फिरोजावाद वाईपास पर 15 न. F.C.I के गोदाम के सामने ग्राम मुईनुद्दीनपुर थाना नारखी फिरोजाबाद पर आकर रूक गई तो उसमें बैठे हैल्पर सौनू ने वीरू के द्वारा पैसे न देने पर गाडी में रखे लोहे के सरिया से वीरू के सर पर वार कर दिया जिससे वीरू की मौके पर ही मृत्यु हो गई । जिसके सम्बन्ध मे थाना नारखी पर दि0 18.2.2022 को मु0अ0स0 84/2022 धारा 302 भादवि थाना नारखी जिला फिरोजाबाद बनाम सौनू पुत्र चिरंजीलाल निवासी ग्राम एवरनपुर थाना हाथरस गेट जनपद हाथरस के पंजीकृत किया गया था ।

नाम पता गिरफ्तार अभियुक्तगणः-
1. सौनू पुत्र चिरंजीलाल निवासी ग्राम एवरनपुर थाना हाथरस गेट जनपद हाथरस ।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-
1. प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार थाना नारखी फिरोजाबाद ।
2. उ0नि0 साहब सिंह थाना नारखी फिरोजाबाद ।
3. कां0 1449 केशराम थाना नारखी फिरोजाबाद ।
4. का0 1452 योगेन्द्र थाना नारखी फिरोजाबाद

(  वरिष्ट व्यूरो प्रमुख सन्नेश कुमार गुप्ता की खास रिपोर्ट )

samacharlive24

Back to top button
error: Content is protected !!