उत्तर प्रदेश बांदा जिले के कालिंजर थाना क्षेत्र बरातियों से भरी अनियंत्रित होकर पलटी ट्रैक्टर ट्राली टाली में सवार 11 सवारी हुए घायल दो बच्चों की हुई मौत। ( धन्नजय सिंह की खास रिपोर्ट )


( बांदा जिले के कालिंजर थाना क्षेत्र बरातियों से भरी अनियंत्रित होकर पलटी ट्रैक्टर ट्राली टाली में सवार 11 सवारी हुए घायल दो बच्चों की हुई मौत )
उत्तर प्रदेश के बुंदेलखंड के बांदा जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ है।शनिवार दोपहर कालिंजर थाना क्षेत्र में बरात से वापस जाते समय बस स्टैंड के पास ट्रैक्टर ट्राली बेकाबू होकर पलट गई।टाॅली में सवार दो बच्चों की मौत हो गई और 11 लोग घायल हो गए। ट्रैक्टर ट्राली पलटने के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। मध्य प्रदेश के अजयगढ़ से बरात बांदा जिले के कल्याणपुर नरैनी आई थी।मृतकों में 13 वर्षीय सनी और संतोष पटेल का 8 वर्षीय पुत्र शामिल है। घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया।
