उत्तर प्रदेश आजमगढ़ जिले अहरौला थाना क्षेत्र में सरकारी ठेका देशी पीने से नौ लोगों की मौत लगभग 12 लोग हुए गम्भीर प्रशासन के फूले हाथ पांव मौक़े पर आला अधिकारियों ने सेल्समैन सहित दो अभियुक्तों को किया गिरफतार । ( धन्नजय सिंह की खास रिपोर्ट )

 

 

( आजमगढ़ जिले अहरौला थाना क्षेत्र में सरकारी ठेका देशी पीने से नौ लोगों की मौत लगभग 12 लोग हुए गम्भीर प्रशासन के फूले हाथ पांव मौक़े पर आला अधिकारियों ने सेल्समैन सहित दो अभियुक्तों को किया गिरफतार  )

उत्तर प्रदेश आजमगढ़ जिले अहरौला थाना क्षेत्र में जहरीली शराब ने तांडव मचाया है।अहरौला थाना क्षेत्र के माहुल कस्बे से सरकारी देशी शराब की दुकान से शराब खरीदकर पीने वाले नौ लोगों की मौत हो चुकी है,जबकि आधा दर्जन से अधिक लोग बीमार हो गए। बीमारों का जौनपुर और आजमगढ़ के अस्पताल में इलाज चल रहा है। मृतकों के घरों में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का कहना है कि माहुल कस्बे में सरकारी देशी शराब की दुकान से शराब खरीदकर पी गई थी। घटना के बाद सोती हुई पुलिस की नींद टूटी तो शराब ठेके के सेल्समैन को हिरासत में लेकर पूछताछ में जुट गई।पांच मृतकों के परिजनों ने शवों का अंतिम संस्कार कर दिया,जिससे उनकी मौत के बारे सटीक कुछ कहना मुश्किल होगा। डीएम अमृत त्रिपाठी और एसपी अुनराग आर्य घटनास्थल पर पहुंच गए हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार की रात से शराब पीने वालों की हालत बिगड़ने का सिलसिला शुरू हुआ।पास-पड़ोस के गांव में मामले की जानकारी हुई तो जहरीली शराब पीने से मौत की आशंका गहराई।सभी ने रविवार को माहुल कस्बा में दुकान से शराब खरीदी थी। उसके बाद देर रात हालत बिगड़ने लगी तो आसपास के अस्पतालों में ले जाया गया। मृतकों में वार्ड नंबर छह वीर अब्दुल हमीदनगर माहुल के 32 वर्षीय फेकू और 45 वर्षीय झब्बू वार्ड नंबर पांच सरदार वल्लभ भाई पटेल नगर के 50 वर्षीय राम करन, इमागढ़ के 40 वर्षीय अच्छेलाल वार्ड नंबर एक आंबेडकरनगर के 42 वर्षीय सतिराम,रसूलपुर अहमद अली गांव के 50 वर्षीय विक्रमा बिंदराजापुर माफी गांव के 50 वर्षीय बुद्धू फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के दखिनगांवां निवासी 60 वर्षीय रामप्रीत यादव पवई थाना क्षेत्र के लहुरापुर के 60 वर्षीय पंचम फेकू, अच्छेलाल, रामप्रीत, विक्रमा, सतिराम के परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया है। ऐसे में यह जांच का विषय है कि इनकी भी मौत शराब पीने से ही हुई है। वार्ड नंबर पांच के 50 वर्षीय बुझारत, 55 वर्षीय हरीराम 70 वर्षीय प्यारेलाल 60 वर्षीय राम दयाल बिंद इनको जौनपुर और फूलपुर के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। बीमारों में किसी को खून की उल्टी होने की शिकायत तो किसी की आंखों की रोशनी कमजाेर होने लगी थी। घटना से नाराज ग्रामीणों ने दोपहर दो बजे माहुल-अंबारी मार्ग पर पटेलनगर में रास्ता जाम कर दिया। ग्रामीणों ने एक प्रत्याशी के खिलाफ नारे लगाते हुए मृतकों के परिजनों को एक करोड़ मुआवजा और ठेका बंद कराने की मांग उठाई। एएसपी ग्रामीण सिद्धार्थ, एसडीएम फूलपुर ज्ञानचंद गुप्ता, सीओ बूढ़नपुर रामविलास साहू के अलावा अहरौला और पवई थाने के प्रभारी मौके पर पहुंच गए थे। अधिकारी ग्रामीणों को समझाने का प्रयास कर रहे थे,लेकिन ग्रामीण अपनी मांग पर अड़े थे। शाम पौने चार बजे एसडीएम फूलपुर ने ठेका बंद कराने और हर संभव मदद दिलाने का आश्वासन देकर जाम ख़त्म कराया। इस पूरे मामले में डीएम अमृत त्रिपाठी ने बताया कि सेल्समैन को पकड़ लिया है। आरोपियों पर एन‌एस‌ए की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में लिया है।रंगेश यादव के ठेके से शराब खरीदी गयी थी।

samacharlive24

Back to top button
error: Content is protected !!