जौनपुर सिगरामऊ थाना क्षेत्र दिन दहाड़े डबल मर्डर युवक ने अपनी चाची और उनके पिता की गोली मारकर हत्या कर उतार मौत के घाट गांव में मचा हड़कंप मौके पर पहुंची पुलिस ने अवैध असलहा बरामद कर अभियुक्त को किया गिरफतार। ( मनीष कुमार की खास रिपोर्ट जौनपुर )

 

 ( जौनपुर सिगरामऊ थाना क्षेत्र दिन दहाड़े डबल मर्डर युवक ने अपनी चाची और उनके पिता की गोली मारकर हत्या कर उतार मौत के घाट गांव में मचा हड़कंप मौके पर पहुंची पुलिस ने अवैध असलहा बरामद कर अभियुक्त को किया गिरफतार )

जौनपुर सिगरामऊ थाना क्षेत्र के मल्हूपुर गांव में एक युवक ने अपनी चाची और उनके पिता की गोली मारकर हत्या कर मौत के घाट उतार दिया, दिन दहाड़े हुई डबल मर्डर से पूरे इलाके में दहशत का माहौल कायम हो गया है, वही पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए हत्या आरोपी को असलहे के साथ गिरफ्तार कर लिया है।  सिगराऊ थाना क्षेत्र के मल्हूपुर ग्राम निवासी प्रमिला यादव पत्नी स्वर्गीय श्याम बहादुर यादव 55 वर्ष अपने माइके महराजगंज थाना क्षेत्र के सरौली गांव से अपने पिता कृपाशकंर के साथ वापस लौटी थी, इसी बीच किसी बात को लेकर उसका भतीजा नीतिश यादव वाद विवाद करने लगा, बात बढ़ने पर नीतिश ने पिस्टल से दोनों को गोली मार दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर दोनो घायलों को बदलापुर अस्पताल में भर्ती करवाया जहां पर डाक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। इस मामले पर एसपी देहात ने बताया कि पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए हत्यारोपी को पिस्टल के साथ गिरफ्तार कर लिया है तथा दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

samacharlive24

Back to top button
error: Content is protected !!