गोण्डा जिलाधिकारी द्वारा जीजीआईसी में आयोजित कार्यक्रम में भी छात्राओं को मताधिकार के प्रति किया गया जागरूक छात्र-छात्राओं को जागरूकता को लेकर छात्र-छात्राओं को दिलाई शपथ | ( निशिथ कुमार श्रीवास्तव की खास रिपोर्ट गोंडा )


( गोण्डा जिलाधिकारी द्वारा जीजीआईसी में आयोजित कार्यक्रम में भी छात्राओं को मताधिकार के प्रति किया गया जागरूक छात्र-छात्राओं को जागरूकता को लेकर छात्र-छात्राओं को दिलाई शपथ )
गोण्डा जिला निर्वाचन अधिकारी/जिला अधिकारी डाॅ0 उज्ज्वल कुमार ने सीडीओ शशांक त्रिपाठी के साथ मतदाता जागरूकता कार्यक्रम स्वीप अंतर्गत कई कार्यक्रमों मतदाताओं में प्रतिभाग किया। मतदाता जागरूकता को लेकर जिले में ब्लाकों, विद्यालयों एवं अन्य संस्थानों तथा स्वयं सेवी संस्थाओं द्वारा मतदाता जागरूकता के विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। नगर के रवि चिल्ड्रन एकेडमी इंटर कॉलेज द्वारा आयोजित कार्यक्रम में जिलाधिकारी ने बतौर मुख्य अतिथि छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि निर्वाचन आयोग के निर्देश के अनुसार जिला प्रशासन के लोग घर-घर पर्चियां बांट रहे हैं। मैं यही कहना चाहूंगा कि 27 फरवरी को ज्यादा से ज्यादा मतदान हो, इसके लिए जो भी छात्र-छात्राएं मतदाता हैं वे स्वयं तो वोट दें ही, इसके अलावा अपने अभिभावकों एवं मित्रों को भी वोट के लिए प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि बूथ लेवल अधिकारी मतदाताओं की सूची लेकर बूथ केंद्रों पर बैठे रहेंगे जो आपकी मदद करेंगे। उन्होंने कहा कि भयमुक्त वातावरण में चुनाव सम्पन्न हो इसके लिए हर मतदान केन्द्र पर भारी फोर्स लगी रहेगी जिससे आप लोग कोई परेशानी न हो। निर्वाचन आयोग द्वारा मतदान का समय एक घन्टा बढ़ाकर सहूलियत दी गई है। मुख्य विकास अधिकारी शशांक त्रिपाठी ने कहा कि इस बार जनपद में हर मतदाता से वोट डलवाना है। उन्होंने बच्चों से अपील की कि जिनके अभिभावक या रिश्तेदार अथवा मित्रगण जिले के बाहर हैं उन्हें 27 फरवरी को वोट डालने के लिए फोन करके बुलाएं तथा उनसे वोट डलवाएं। कालेज में जिलाधिकारी द्वारा छात्र-छात्राओं को मतदाता जागरूकता की शपथ दिलाई। जीजीआईसी में आयोजित कार्यक्रम में भी छात्राओं को मताधिकार के प्रति जागरूक किया गया तथा अपील की गई वे घर जाकर अपने घर के हर मतदाता को वोट डालने के लिए आगामी 27 फरवरी को जरूर भेंजेंगी। मतदाता जागरूकता को लेकर टामसन गेट से बाइक रैली भी निकाली गई जिसे डीएम, एसपी व सीडीओ ने संयुक्त रूप से झण्डी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान नगर मजिस्ट्रेट अर्पित गुप्ता, सीओ सिटी लक्ष्मीकांत गौतम, सीएमओ डा0 आरएस केसरी, जिला विद्यालय निरीक्षक/प्रभारी अधिकारी स्वीप राकेश कुमार, बीएसए आरपी सिंह, कोतवाल नगर पंकज सिंह सहित शिक्षकगण अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

( निशिथ कुमार श्रीवास्तव की खास रिपोर्ट गोंडा )
