राजस्थान के खाटूश्याम की बड़े धूमधाम से निकली पदयात्रा हजारों श्रद्धालुओं का उमड़ा जनसैलाब । ( वरिष्ठ पत्रकार राजकुमार अरोड़ा की खास रिपोर्ट राजस्थान )

 

( राजस्थान के खाटूश्याम की बड़े धूमधाम से निकली पदयात्रा हजारों श्रद्धालुओं का उमड़ा जनसैलाब )

राजस्थान फाल्गुन का महिना शुरू होने के साथ ही खाटूश्याम धाम के लिए पदयात्रा भी शुरू होने लगी है। बुधवार को अलवर में श्री गणेश श्याम सेवा समिति की ओर से 25वीं पदयात्रा निकाली गई। शिवाजी पार्क स्थित श्याम मंदिर से यह पदयात्रा शुरू हुई। डीजे की धुन पर श्याम बाबा के भजनों के बीच पदयात्रा में शामिल श्रद्धालु नाचते हुए रवाना हुए। समिति से जुड़े शिवचरण कमल ने बताया कि पिछले करीब 24 वर्षों से यह पदयात्रा निकाली जा रही है। इस बार पदयात्रा में पांच सौ से अधिक श्रद्धालु शामिल है। जिनके रहने खाने की सुविधा समिति की ओर से की जाती है।

 

 ( वरिष्ठ पत्रकार राजकुमार अरोड़ा की खास रिपोर्ट  )

Back to top button
error: Content is protected !!