जयपुर में हाल ही में पुलिस महानिरीक्षक ने अलवर क्षेत्र का किया निरीक्षण व रिजर्व पुलिस लाइन में रेनवोटेड फिजियोथेरेपी सेंटर का फिता काटकर किया शुभारंभ। ( वरिष्ठ पत्रकार राजकुमार अरोड़ा की खास रिपोर्ट राजस्थान )

 ( जयपुर में हाल ही में पुलिस महानिरीक्षक ने अलवर क्षेत्र का किया निरीक्षण व रिजर्व पुलिस लाइन में रेनवोटेड फिजियोथेरेपी सेंटर का फिता काटकर किया शुभारंभ )

जयपुर रेंज के हाल ही में पुलिस महानिरीक्षक बने उमेशचंद्र दत्ता बुधवार को अलवर दौरे पर रहे। इस दौरान एसपी तेजस्वनी गौतम सहित अन्य पुलिस अधिकारियों ने आईजी की अगवानी की। साथ ही आईजी को गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया। आईजी ने रिजर्व पुलिस लाइन में रेनोवोटेड फिजियोथेरेपी सेंटर का फीता काटकर उद्घाटन किया। इस दौरान यूआईटी सचिव डॉ मंजू चौधरी,  फिजियोथैरेपिस्ट डॉ. उज्जवल भारद्वाज, एडिशनल एसपी मुख्यालय सरिता सिंह और श्रीमन मीणा सहित अन्य लोग मौजूद रहे। मीडिया से बातचीत में आईजी दत्ता का कहना था कि अलवर राजस्थान का सिंहद्वार है। यहां कानून व्यवस्था और अपराध नियंत्रण को टीम वर्क के साथ रोकने का प्रयास किया जाएगा |

 

( वरिष्ठ पत्रकार राजकुमार अरोड़ा की खास रिपोर्ट राजस्थान )

Back to top button
error: Content is protected !!