उत्तर प्रदेश कौशांबी उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंझनपुर में एक विशाल जनसभा को किया संबोधित सपा मुखिया अखिलेश यादव बड़ा हमला बोला भगवान बुद्ध की प्रतिमा लेने का मन तो नहीं करता है,लेकिन चांदी का मुकुट देखा तो लपक लिया। ( धन्नजय सिंह की खास रिपोर्ट )

( कौशांबी उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंझनपुर में एक विशाल जनसभा को किया संबोधित सपा मुखिया अखिलेश यादव बड़ा हमला बोला भगवान बुद्ध की प्रतिमा लेने का मन तो नहीं करता है,लेकिन चांदी का मुकुट देखा तो लपक लिया )

उत्तर प्रदेश कौशांबी उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के चौथे चरण का मतदान आज संपन्न हो गया।अब पांचवें चरण के मतदान के लिए सभी पार्टियो के नेता पूरी ताकत के साथ चुनावी रैलियां कर रहे हैं। इसी क्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को मंझनपुर जिला मुख्यालय पुलिस लाइन के पीछे मैदान में एक विशाल जनसभा को संबोधित किया। पीएम मोदी ने अपने संबोधन से पहले शीतला माता और कड़ा देवी का जयकारा लगाया।उन्होंने कहा कि कौशांबी के सब भाई बहन लोग के जय सियाराम।यह धरती संत मलूकदास, माता रत्नावली और दुर्गा भाभी जैसे महान व्यक्तित्वों की धरती है। मां गंगा और यमुना से सिंचित इस पावन धरती और यहां के लोगों का आदर पूर्व अभिनंदन प्रणाम करता हूं।इसके बाद सपा मुखिया अखिलेश यादव बड़ा हमला बोला। पीएम मोदी ने कहा कल मैं कौशांबी का एक वीडियो देख रहा था जिसमें सपा के मंच पर अखिलेश यादव ने गौतम बुद्ध की प्रतिमा नही ली गयी।ये घोर परिवारवादी किस तरह दलितों का अपमान करते हैं।यह उस वीडियो में साफ दिख रहा है। उन्होंने जनता से पूछा कि इन परिवारवादियों को इन्हें भगवान गौतम बुद्ध की प्रतिमा स्वीकार नहीं है,यह भगवान बुद्ध का अपमान है कि नहीं,यह दलितों पिछड़ों और गरीबों का अपमान है कि नहीं है,उनको भगवान बुद्ध की प्रतिमा लेने का मन तो नहीं करता है,लेकिन चांदी का मुकुट देखा तो लपक लिया।ये लोग गौतम बुद्ध की धरती पर गरीबों का कल्याण नहीं कर सकते।पीएम मोदी ने कोरोना काल की याद दिलाते हुए विपक्ष पर करारा प्रहार किया। पीएम मोदी विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा कि पहले की सरकारों में गरीब के लिए भेजा अनाज माफिया के पास पहुंच जाता था।ये घोर परिवारवादियों के ये दलाल,गरीब का राशन भी लूट लेते थे। यहां तक की उनके मंत्री, सांसद, विधायक तक इस खेल में शामिल रहते थे।दुकान के सामने कब राशन बांटने की तारीख लिखी और कब राशन खत्म हो गया एक गरीब को पता ही नहीं चलता था।उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने घोर परिवारवादियों के इन सारे खेलों का भी खत्म कर दिया है।गरीब तक राशन पहुंचाने के लिए हमने टेक्नोलॉजी का भरपूर इस्तेमाल किया। हमने बायोमैट्रिक तकनीक के जरिए ये सुनिश्चित किया कि राशन उसी को मिले जो उसका हकदार है। पीएम मोदी ने कहा कि कोरोना के इस काल में आपने कुछ मौसमी नेताओं को भी देखा है।कोरोना आया तो गायब हो गए,कोरोना कंट्रोल हुआ तो फिर आ गए। चुनाव आया तो आ गए,चुनाव खत्म तो विदेश चले गए।जब लोग महामारी में परेशान थे तो वो गायब थे।चुनाव आया तो घर से बाहर निकल आए।उन्होंने कहा कि कोई भी देश हो,कोई भी प्रदेश हो अगर उसे आगे बढ़ना है तो लोगों को एकजुट होना ही होता है। भारत और उत्तर प्रदेश के तेज विकास के लिए हम सभी का एकजुट बने रहना यह हमारे उज्जवल भविष्य के लिए बहुज ज़रूरी है।

samacharlive24

Back to top button
error: Content is protected !!