जौनपुर मड़ियाहूं रामनगर विकासखंड बैजन्ती माला स्वास्थ्य समिति के डाक्टरों की लापरवाही सामने आई महिला के गर्भ मे पल रहे बच्चे की गर्भ मे हुई मौत पर पिता ने वैजन्ती सेवा समिति के डाक्टरों पर लगाये गम्भीर आरोप । ( मनीष कुमार की खास रिपोर्ट जौनपुर )


( जौनपुर मड़ियाहूं रामनगर विकासखंड बैजन्ती माला स्वास्थ्य समिति के डाक्टरों की लापरवाही सामने आई महिला के गर्भ मे पल रहे बच्चे की गर्भ मे हुई मौत पर पिता ने वैजन्ती सेवा समिति के डाक्टरों पर लगाये गम्भीर आरोप )
जौनपुर मड़ियाहूं रामनगर विकासखंड के रानीपुर गांव स्थित बैजन्ती माला स्वास्थ्य समिति पर गांव के ही राज बहादुर यादव ने आरोप लगाया है कि मेरी पुत्री अंजलि यादव गर्भवती थी जिसका इलाज बैजन्ती सेवा समिति खैरुद्दीपुर में चल रहा था, मेरी पुत्री को 2 दिन पहले पेट में दर्द होने पर बैजन्ती सेवा समिति में भर्ती कराया गया, जहाँ उक्त गर्भवती युवती की हालत बिगड़ता देख परिजनों ने गांव के ही एक अन्य अस्पताल ले जाकर चेकअप कराया तो पता चला कि बच्चे की मां के गर्भ में ही बच्चे की मृत्यु हो चुकी है, इस पर डॉक्टर ने कहां की किस अस्पताल में इलाज कराया है और कौन सी दवा चलाई गई है पर्चा दीजिए, परिजन बैजन्ती सेवा समिति खैरुद्दीपुर जो समिति के नाम पर अस्पताल बना रखा है जहाँ पर्चा लेने गए और जब वह डॉक्टर से यह पूछने लगे कि क्या दवा चलाया गया है सब पर्चा एवं पिछला जांच रिपोर्ट दीजिए, लेकिन वहां पर उपस्थित कर्मचारियों ने गाली गलौज तथा मारपीट चालू कर दिया, जिसके बाद पीड़िता के भाई ने बैजन्ती सेवा समिति जो अस्पताल संचालित चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप लगाया है, वही इस घटना के सम्बन्ध में उक्त बैजन्ती सेवा समिति के चिकित्सक से मामले की हकीकत जानने की कोशिश की गई तो चिकित्सक ने कुछ भी कहने से साफ मना कर दिया।
