उत्तर प्रदेश आगरा पर्यटक को के लिए ताज की निशानी ताजमहल का दीदार करने वालों को 3 दिन मिलेगी फ्री एंट्री, जानिए कब और कैसे | ( योगेश पाठक की खास रिपोर्ट आगरा )

 

 

( आगरा पर्यटक को के लिए ताज की निशानी ताजमहल का दीदार करने वालों को 3 दिन मिलेगी फ्री एंट्री, जानिए कब और कैसे )

उत्तर प्रदेश आगरा फरवरी के अंत में मौसम धीरे-धीरे करवट ले रहा है। लगातार ठंड के मौसम में बढ़ रहा तापमान से लोगों को राहत मिल रही है। ऐसे में परिवार और दोस्तों के साथ घूमने का प्लान बना रहे लोगों के लिए यह खास खबर है। विश्व में सात अजूबों में शुमार मोहम्मद ताज की निशानी ताजमहल का दीदार फ्री में कर सकेंगे। बता दें पर्यटकों के लिए 27-28 फरवरी और 1 मार्च को ताजमहल में प्रवेश निशुल्क कर दिया गया है और सबसे बड़ी बात इन 3 दिनों में आप शाहजहां और मुमताज की असली कब्र भी देख सकेंगे।

पर्यटक को के लिए जरूरी सूचना

जानकारी के मुताबिक शाहजहां उर्स के पहले दिन यानी 27 फरवरी को दोपहर 2 बजे से पर्यटक निशुल्क प्रवेश कर पाएंगे । 28 फरवरी को दोपहर 2 बजे के बाद उर्स की परंपरा शुरू होगी, उसके बाद शाम तक कोई भी निशुल्क प्रवेश कर सकेगा। वहीं आखिरी दिन एंट्री दिन भर फ्री रहेगी। इस दौरान पर्यटकों को कोविड-19 की प्रोटोकॉल का पालन करना होगा।

एनसीआर के लोगों के लिए खास मौका

फरवरी के अंत में 3 दिनों तक ताजमहल की एंट्री फ्री होने के बाद, नोएडा एनसीआर के लोग काफी संख्या में आगरा के ताजमहल जाने का प्लान बना सकते हैं। यमुना एक्सप्रेसवे बन जाने के बाद 2 से 3 घंटे में पर्यटक आगरा पहुंच जाते हैं। अनुमान लगाया जा रहा है कि काफी संख्या में पर्यटक फरवरी के अंत में ताजमहल का करीब से देखेंगे। इस मौके पर ताजमहल प्रबंधक के तरफ से खास तैयारी की गई है।

दुनिया भर में प्रसिद्ध ताजमहल

ताजमहल उत्तर प्रदेश के आगरा में स्थित है और दुनिया भर में काफी चर्चित है। इसका निर्माण निर्माण मुगल बादशाह शाहजहां ने अपनी बेगम मुमताज की याद में बनवाया था। साल 1983 में ताजमहल को यूनेस्को की विश्व विरासत की सूचि में शामिल किया गया था। हर साल बड़ी संख्या में देश और विदेश के पर्यटक ताज का दीदार करने पहुंचते हैं ।

( योगेश पाठक की खास रिपोर्ट आगरा )

 

samacharlive24

Back to top button
error: Content is protected !!