उत्तर प्रदेश वाराणसी थाना फूलपुर पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान अवैध असलहा के साथ मुर्ती वह चोरी की मोटरसाइकिल बरामद कर दो अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार। ( पंकज झां की खास रिपोर्ट वाराणसी )


( वाराणसी थाना फूलपुर पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान अवैध असलहा के साथ मुर्ती वह चोरी की मोटरसाइकिल बरामद कर दो अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार )
उत्तर प्रदेश वाराणसी फूलपुर पुलिस ने वुधवार को वाहन चेकिंग के दौरान खालिसपुर से दो युवकों को गिरप्तार कर तमंचा कारतूस व शंकर जी की मूर्ति व चोरी की बाइक बरामद किया है। फूलपुर के खालिसपुर रेलवे फाटक के समीप सन्दिग्ध वाहनों की चेकिंग की जा रही थी।दो युवक सिंधोरा की तरफ से आते दिखाई दिए रोक कर जामा तलासी लेने पर एक युवक के पास से एक कट्टा व एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ।जब कि दूसरे युवक से पीली धातू की छोटी सी मूर्ति बरामद हुई ।गाड़ी का कागज मांगने पर नही दिखा सके।कड़ाई से पूछने पर बताया कि कचहरी से कराया है।जिसका नम्बर प्लेट बदलकर चल रहे थे।थाना प्रभारी फूलपुर मुन्ना राम ने बताया कि पकड़े गए धनंजय सिंह रेहटी जलालपुर जौनपुर व दूसरा युवक रतन कुमार वर्मा मरु ई थाना सिंधोरा का निवासी है।दोनों शातिर् किस्म के है।पीली धातू की मूर्ति को 10 प्रतिशत सोना बनाकर आभूषण ब्यापारियों को बेचकर ठगी करते है।फूलपुर के कुआर बाजार के एक ब्यापारी को चार लाख में सोना बनाकर ठगी कर चुका है।वुधवार को फिर किसी ब्यापारी को ठगी के फिराक में थे।गिरप्तार करने वाले टीम में उपनिरीक्षक राधेश्याम ,योगेंद्र यादव,अमित सिंह, चन्द्रदेव पांडेय शामिल थे।

( पंकज झां की खास रिपोर्ट वाराणसी )
