जौनपुर थाना शाहगंज पुलिस को मिली बड़ी सफलता चेकिंग के दौरान 1 किलो 200 ग्राम अवैध गांजा बरामद कर एक अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार । ( पंकज झा की खास रिपोर्ट )


( जौनपुर थाना शाहगंज पुलिस को मिली बड़ी सफलता चेकिंग के दौरान 1 किलो 200 ग्राम अवैध गांजा बरामद कर एक अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार )
जौनपुर श्री अजय साहनी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा आगमी विधानसभा चुनाव के दृष्टिगत अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की गिरफ्तारी तथा अवैध मादक पदार्थो की बरादगी हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर जौनपुर के दिशा निर्देशन व क्षेत्राधिकारी शाहगंज के कुशल पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक शाहगंज जौनपुर के कुशल नेतृत्व में आज दिनांक 23.02.2022 को व0उ0नि0 श्री जयप्रकाश यादव थाना शाहगंज मय हमराही कर्मचारीगण के देखभाल क्षेत्र में मामूर थे कि मुखबीर खास से प्राप्त सूचना पर बडागांव चौराहा थाना शाहगंज जौनपुर से अभि0 शहनवाज पुत्र गयासुदीन नि0 बडागांव थाना शाहगंज जनपद जौनपुर को एक झोले में एक किलो दौ सौ ग्राम गांजा नाजायज के साथ गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 57/2022 धारा 8/20 N.D.P.S. ACT थाना शाहगंज जनपद जौनपुर पंजीकृत कर अभियुक्त को माननीय न्यायालय भेजा गया ।
गिरफ्तार अभियुक्त
शहनवाज पुत्र गयासुदीन नि0 बडागांव थाना शाहगंज जनपद जौनपुर ।
बरामदगी का विवरणः-
एक झोले में एक किलो दो सौ ग्राम गांजा नाजायज
गिरफ्तारी करने वाली टीमः-
1. व0उ0नि0 श्री जयप्रकाश यादव थाना शाहगंज जनपद जौनपुर
2. हे0कां0 राजकुमार यादव थाना शाहगंज जनपद जौनपुर
3. कां0 बिकेश चौहान थाना शाहगंज जनपद जौनपुर
4. का0 अंकुश कुमार सिंह थाना शाहगंज जनपद जौनपुर
5. का0 मंटू प्रसाद थाना शाहगंज जनपद जौनपुर ।

( पंकज झा की खास रिपोर्ट )
