उत्तर प्रदेश आगरा थाना इरादतनगर पुलिस ने आगामी त्योहार के दृष्टिगत क्षेत्र में चल रही ब्रांडेड अमूल व कृष्णा घी के नाम नकली घी बनाने वाले वाली फैक्ट्री में मारा छापा मचा हड़कंप भारी मात्रा में कृष्णा घी भरे पिटा सोयाबीन आयल के 26 गत्ते व खाली रैपर बरामद कर जांच के भेजे गये । ( योगेश कुमार पाठक की खास रिपोर्ट आगरा )

( आगरा थाना इरादतनगर पुलिस ने आगामी त्योहार के दृष्टिगत क्षेत्र में चल रही ब्रांडेड अमूल व कृष्णा घी के नाम नकली घी बनाने वाले वाली फैक्ट्री में मारा छापा मचा हड़कंप भारी मात्रा में कृष्णा घी भरे पिटा सोयाबीन आयल के 26 गत्ते व खाली रैपर बरामद कर जांच के भेजे गये  )

उत्तर प्रदेशआगरा में अमूल और कृष्णा ब्रांड के नाम पर कारोबारी नकली घी तैयार कर रहा था। इरादतनगर पुलिस ने छापा माककर उसके खेल का भंडाफोड़ कर दिया। मौके से अमूल ब्रांड के पैकिंग गत्ते तथा कृष्णा ब्रांड के रैपर लगी टिनें बरामद हुई हैँ। घी के सेंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। थाना इरादतनगर पुलिस ने गांव मुबारकपुर में सवाल सिंह के मकान पर छापा मारा। यहां बिना लाइसेंस के घी का कारोबार चल रहा था। जवाहरनगर, सादाबाद जनपद हाथरस निवासी सौरभ अग्रवाल पुत्र प्रेमचद यह यह कारोबार को चला रहा था। पुलिस ने मौके से आठ टिन घी, जिसमें तीन टिन कृष्णा ब्रांड और पांच टिन घी बिना रैपर लगा बरामद किया है। एक टिन रिफाइंड सोयाबीन ऑयल, 26 गत्ते पैकिंग अमूल ब्रांड, 54 खाली डिब्बे प्लास्टिक, एक गैस भट्‌टी, एक सिलेंडर, तीन प्लास्टिक ड्रम कटे हुए, पांच किलोग्राम घी के प्लास्टिक डिब्बे कृष्णा ब्रांड आदि बरामद हुए हैँ। पुलिस ने जांच के लिए घी और रिफाइंड के सेम्पल भी भरवाए।
पुलिस कार्रवाई के दौरान अमूल और कृष्णा ब्रांड के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे। उन्होंने कॉपी राइट एक्ट के अंतर्गत कार्रवाई कराने के लिए पुलिस को तहरीर दी है। मौके से बरामद सामान को पुलिस ने अभिग्रहीत कर सीज कर दिया है। थाना इरादतनगर के प्रभारी अवधेश कुमार गौतम ने बताया कि सेंपल जांच के लिए भेज दिए गए हैं, रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

( योगेश कुमार पाठक की खास रिपोर्ट आगरा )

samacharlive24

Back to top button
error: Content is protected !!