गोण्डा जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा आगामी विधानसभा चुनाव के दृष्टिगत मतदाताओं को जागरूक हेतु जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर किया गया रवाना । ( निशिथ कुमार श्रीवास्तव की खास रिपोर्ट गोंडा )

( गोण्डा जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा आगामी विधानसभा चुनाव के दृष्टिगत मतदाताओं को जागरूक हेतु जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर किया गया रवाना  )

गोण्डा जिलाधिकारी सातों विधानसभाओं में विगत विधानसभा चुनाव में कम प्रतिशत वाले मतदान केन्द्र एवं ग्रामसभाओं में व्यापक मतदाता जागरूकता के दृष्टिगत सात मतदाता जागरूकता रथों को रवाना किया गया। जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी डाॅ0 उज्ज्वल कुमार ने हरी झण्डी दिखाकर मतदाता जागरूकता रथों को रवाना किया गया। जिला विद्यालय निरीक्षक/प्रभारी अधिकारी स्वीप राकेश कुमार ने बताया कि विगत विधानसभा चुनाव में जिन ग्राम सभाओं या मतदान केन्द्रों पर सबसे कम मत प्रतिशत रहा है, उन्हें चिन्हित कर वहां पर मतदाता जागरूकता की गतिविधियां संचालित कराई जा रही हैं। इसी क्रम में सातों विधानसभाओं में हर एक विधानसभा के लिए एक-एक मतदाता जागरूकता रथ भेजा जा रहा है। उन्होंने बताया कि मतदाता जागरूकता रथ कम मत प्रतिशत वाली ग्राम सभाओं में भ्रमण कर आगामी 25 फरवरी की शाम तक मतदाता जागरूकता कार्यक्रम एवं अधिकाधिक मतदान की अपील का कार्य करेंगे। रथ रवाना करने के दौरान नगर मजिस्ट्रेट अर्पित गुप्ता, डीआईओएस/प्रभारी अधिकारी स्वीप राकेश कुमार, जीजीआईसी की प्रिन्सिपल गीता त्रिपाठी, रवि कुमार आदि उपस्थित रहे।

( निशिथ कुमार श्रीवास्तव की खास रिपोर्ट गोंडा )

Back to top button
error: Content is protected !!