उत्तर प्रदेश औरैया थाना कोतवाली पुलिस ने किया सराहनीय कार्य क्षेत्र घुमने निकला 7 वर्षीय बालक घर से दूर जा पहुंचा परिजनो में मचा हड़कंप पुलिस को सूचना मिलते ही पुलिस ने लिया संज्ञान में दो घंटे में ढुंढ निकाला किया परिजनों को सुपुर्द । ( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )

( औरैया थाना कोतवाली पुलिस ने किया सराहनीय कार्य क्षेत्र घुमने निकला 7 वर्षीय बालक घर से दूर जा पहुंचा परिजनो में मचा हड़कंप पुलिस को सूचना मिलते ही पुलिस ने लिया संज्ञान में दो घंटे में ढुंढ निकाला किया परिजनों को सुपुर्द )

उत्तर प्रदेश औरैया पुलिस द्वारा किया गया सराहनीय कार्य 7 वर्षीय कृष्णा को साकुशल बरामद कर परिजनों को सौंपा आज दिनांक 24.02.2022 को समय करीब 04 बजे कृष्णा पुत्र मलखान निवासी ग्राम समरथपुर थाना कोतवाली औरैया जनपद औरैया घूमने के लिये घर से गया था जो वापस नही आया जिसकी तलाश उसके परिवारीजनों द्वारा की गयी परन्तु वह नही मिला काफी खोज-बीन करने के पश्चात पिता मलखान ने थाना कोतवाली औरैया पुलिस को आज दिनांक 24.02.2022 को समय करीब 05.00 बजे शाम को सूचना दी कि उनका पुत्र 04 बजे से लापता है, इस सूचना पर पुलिस टीम द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए अथक प्रयासों के बाद आज दिनांक 24.02.2022 को समय करीब 06 बजे 07 वर्षीय कृष्णा को मोहल्ला बनारसीदास थाना कोतवाली औरैया क्षेत्र से सकुशल बरामद कर परिवारीजनो को सुपुर्द किया गया। परिवारीजन अपने पुत्र को पाकर अत्यन्त प्रसन्न हुए तथा पुलिस की भूरि-भूरि प्रशंसा की।

 ( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )

samacharlive24

Back to top button
error: Content is protected !!