राजस्थान अलवर आगामी महाशिवरात्रि के पर्व पर त्रिपोलिया मंदिर में सात दिवसीय कार्यक्रम का किया गया आयोजन । ( वरिष्ठ पत्रकार राजकुमार अरोड़ा की खास रिपोर्ट राजस्थान )


( राजस्थान अलवर आगामी महाशिवरात्रि के पर्व पर त्रिपोलिया मंदिर में सात दिवसीय कार्यक्रम का किया गया आयोजन )
अलवर: धार्मिक कार्यक्रमों के साथ त्रिपोलिया महादेव मंदिर में अनेक कार्यक्रमों के साथ सात दिवसीय महाशिवरात्रि पर्व शुरू हुआ ।
मंदिर महंत खेड़ापति जितेंद्र ने बताया कि मंदिर श्री त्रिपोलिया महादेव अलवर में महाशिवरात्रि के उपलक्ष में सात दिवसीय उत्सव कार्यक्रमों का शुभारंभ गुरुवार को गोरी गणेश पूजा व कन्या पूजन के साथ किया गया जिसमें भगवान का पूजन अभिषेक कर कन्या पूजन कर किया गया, उसके पश्चात सामूहिक रूप से गौशाला में गो-नंदी पूजा कर गुड दलिया , हरा चारा खिलाया खेड़ापति जितेंद्र ने बताया कि महाशिवरात्रि के उपलक्ष में सात दिवसीय कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है जिसमें सभी भक्तों के सहयोग से हिंदू सनातन धर्म की परिपाटी को जोड़ते हुए कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे गौ माता का वर्तमान समय में जिस प्रकार से अनादर किया जा रहा है जो आने वाली पीढ़ी के लिए दुखदाई दुखद है इसलिए हर आम व्यक्ति को यह संकल्पित होते हुए कि हम गौ माता की रक्षा को समर्पित रहे कार्य करना चाहिए। गंगा और बेटी को बचाने में अपना पूर्ण सहयोग प्रदान करना चाहिए। खेड़ापति जितेंद्र ने भक्तजनों से अपील की है कि महाशिवरात्रि के उपलक्ष में सात दिवसीय कार्यक्रमों में मंदिर प्रन्यास द्वारा की गई व्यवस्थाओं में अपना पूर्ण सहयोग प्रदान करते हुए अधिक से अधिक भक्तों को इस कार्यक्रम में जोड़ें और इस पुण्य अवसर का लाभ प्राप्त करें हम सभी सुखी रहें स्वस्थ रहें ऐसी मंगल कामना धारण करते हुए महाशिवरात्रि का पर्व बनाया जाए।कार्यक्रम में सैकड़ों भक्तजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम व्यवस्थापक वैभव शर्मा मोनू बताया कि कल 25 फरवरी शुक्रवार को प्रात 5:00 बजे प्रभात फेरी श्री राम मंदिर अशोका सिनेमा के पीछे से प्रारंभ होकर त्रिपोलिया पहुंचेगी ।इस दिन महाआरती प्रातः 5.45 बजे त्रिपोलिया महादेव मंदिर अलवर में होगी। 26 फरवरी शनिवार भजन एवं सत्संग शिव विवाह झांकी दर्शन दोपहर 1:00 से 4:00 तक शिवकृपा गायत्री मंदिर रोड पुलिस लाइन के पास अलवर में होगा। 27 फरवरी समय साय 5:30 बजे परिंडा वितरण त्रिपोलिया महादेव पर होगा। 28 फरवरी 2022सोमवार को कंगन डोरा उत्सव दोपहर 1:00 बजे बनवारा कार्यक्रम रात्रि 8:00 स्थान नयाबास बीज गोदाम सामने से प्रारंभ होकर त्रिपोलिया पहुंचेगा । मेहंदी का कार्यक्रम रात्रि 9:45 बजे होगा। 1 मार्च मंगलवार महाशिवरात्रि जयगढ़ कलश पूजा प्रातः 11:00 बजे वरमाला महोत्सव रात्रि 9:15 त्रिपोलिया महादेव मंदिर अलवर में होगा। अंतिम दिन 2 मार्च खप्पर पूजा प्रातः 11:15 त्रिपोलिया महादेव मंदिर में होगा।

( वरिष्ठ पत्रकार राजकुमार अरोड़ा की खास रिपोर्ट )
