उत्तर प्रदेश जिला फिरोजाबाद नगर शिकोहाबाद आहूजा गर्ल्स कॉलेज ऑफ एजुकेशन के प्रांगण में स्काउट गाइड कैप्टन शिविर का किया गया आयोजन | (  वरिष्ठ ब्यूरो प्रमुख सन्नेश कुमार गुप्ता की खास रिपोर्ट )

 

( जिला फिरोजाबाद नगर शिकोहाबाद आहूजा गर्ल्स कॉलेज ऑफ एजुकेशन के प्रांगण में स्काउट गाइड कैप्टन शिविर का किया गया आयोजन )

उत्तर प्रदेश जिला फिरोजाबाद नगर शिकोहाबाद में शांति देवी आहूजा गर्ल्स कॉलेज ऑफ एजुकेशन के प्रांगण गाइड कैप्टन शिविर का आयोजन हुआ वही कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ संजीव आहूजा एवं श्रीमती ईशा आहूजा ने मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलित करके किया इस अवसर पर श्रीमती ईशा आहूजा ने कहा कि हमें स्काउट गाइड कैम्प से अनुशासन में रहने की प्रेरणा मिलती है अतः हमें सभी नियमों का पालन करते हुए इस शिविर के प्रशिक्षण को आत्मसात करना चाहिए ताकि इसकी शिक्षाओं का उपयोग हम अपने दैनिक जीवन मे भी अनुशासित तरीके से कर सकें ।वहीं स्काउट ट्रेनर डॉ आनंद बाबू कोमल सिंह व श्रीमती कृष्णा ने स्काउट गाइड का इतिहास प्रार्थना झंडा गीत प्रतिज्ञा नियम ध्वज शिष्टाचार गाइड वर्दी प्राथिमक चिकित्सा वर्गीकरण स्काउट गाइड का प्रगतिशील प्रशिक्षण व आधारभूत सिद्धांतो के बारे में विस्तृत जानकारी दी । वहीं प्राचार्या डॉ अनीता रानी शर्मा ने अथितियों का धन्यवाद दिया , इस अवसर पर नवीन मिश्रा , राहुल दुबे , अंजना कुशवाह , निधि कृष्णा , गीता सिंह , सोनम सिंह , तनिष , अशोक रायजादा संगीता गुप्ता मोजूद रही |

(  वरिष्ठ ब्यूरो प्रमुख सन्नेश कुमार गुप्ता की खास रिपोर्ट )

samacharlive24

Back to top button
error: Content is protected !!