उत्तर प्रदेश लखनऊ थाना ठाकुरगंज क्षेत्र में सड़क किनारे शराब पीने वालों की रोज सजती है महफिल विडियो हुआ वायरल। ( संवाददाता संध्या सिंह की खास रिपोर्ट )

( लखनऊ थाना ठाकुरगंज क्षेत्र में सड़क किनारे शराब पीने वालों की रोज सजती है महफिल विडियो हुआ वायरल )
उत्तर प्रदेश लखनऊ थाना ठाकुरगंज दुबग्गा फरीदीपुर मोड़ पर सड़कों के किनारे शराब पीने वालों की महफिल सज रही है
एक तरफ जहां शहर के सौंदर्यीकरण व क्राइम कंट्रोल के लिए विभिन्न प्रयास किए जा रहे हैं, वहीं सड़कों के किनारे बैठकर शराब पीने वाले लोग ही इन प्रयासों पर पलीता लगा रहे हैं। शाम होते ही दुबग्गा फरीदीपुर रिंग रोड की सड़कें ओपन बार में तब्दील हो जाती हैं। लोग सड़कों के किनारे गाड़ियां खड़ी करते है और बोतलें खुल जाती है पुलिस शराबियों पर कोई कार्यवाही नहीं करती हैं सड़कों पर गाड़ियां लगाकर शराब पीने वालों की संख्या बढ़ रही है। यह किसी एक दिन का काम नहीं, बल्कि रोज का आलम है। दिन ढलते ही युवा ठेकों से शराब खरीदते हैं और सड़कों के किनारे जूस, आइसक्रीम, पान व खाने पीने की ठेलियों के पास खड़े हो जाते हैं। या फिर गाड़ियों में ही खुले आम बैठकर या बाहर खड़े होकर शराब पीते हैं। बाकायदा ठेली-पटरी, खोखे व दुकान वाले इन्हें सामान भी सप्लाई करते हैं। इससे उनकी बिक्री भी अच्छी हो जाती है।

( संवाददाता संध्या सिंह की खास रिपोर्ट )
