राजस्थान अलवर शहर थाना क्षेत्र में बंद मकान में अज्ञात चोरों ने किया हाथ साफ मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी। ( वरिष्ठ पत्रकार राजकुमार अरोड़ा की खास रिपोर्ट राजस्थान )

 

  ( अलवर शहर थाना क्षेत्र में बंद मकान में अज्ञात चोरों ने किया हाथ साफ मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी )

राजस्थानअलवर शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत बुधवार रात एक सूने मकान में चोरों ने हाथ साफ कर दिया. इस दौरान चोर घर से सोने, चांदी के आभूषण और नगदी सहित अन्य सामान चोरी कर ले गए. इस बात की सूचना पुलिस को दी गई.घटना की सूचना पर कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जानकारी लेकर घटनास्थल की बारीकी से जांच की. वही महिला ने बताया की उनकी माताजी इस मकान में रहती है घर के बाहर ही नल का कनेक्शन होना था दो दिन पहले तक ठीक था माताजी घर पर नही थी आज जब माताजी का फ़ोन आया तब मै घर पर आई ओर ताला खोलने लगी कि घर के दरवाजे की कुंडी टूटी हुई है कमरों में सामान फैला हुआ था.घर पर कोई नहीं होने का फायदा उठा कर चोरों ने हाथ साफ कर दिया. जिसके बाद तुरंत घटना की सूचना पुलिस को दी गई.|

 

( वरिष्ठ पत्रकार राजकुमार अरोड़ा की खास रिपोर्ट राजस्थान )

Back to top button
error: Content is protected !!