वाराणसी  रोहनिया थाना क्षेत्र अखरी पुलिस चौकी क्षेत्र आफिस जा रहे युवक को रोककर मांगें रुपये रुपये न देने पर लात घूंसे व बंदूक की बट से मार कर युवक को किया घायल । ( पंकज झा की खास रिपोर्ट )

 

( रोहनिया थाना अखरी पुलिस चौकी क्षेत्रआफिस जा रहे युवक को रोककर मांगें रुपये रुपये न देने पर लात घूंसे व बंदूक की बट से मार कर युवक को किया घायल )

वाराणसी  रोहनिया थाना क्षेत्र के अखरी पुलिस चौकी अंतर्गत शांति नगर कॉलोनी अमरा खैरा निवासी रसीमकांत पांडेय के सर पर उपरोक्त कालोनी निवासी मनबढ़ युवक विजय सिंह ने अपने रिवाल्वर के मुठिया से प्रहार कर सर फोड़ दिया और लात घुसो से जमकर पिटाई के साथ साथ भद्दी भद्दी गाली देते हुए पुलिस कार्यवाही पर जान से मारने का धमकी दिया।प्राप्त जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को रसीमकांत पांडेय अपने बाइक से ऑफिस के लिए जा रहे थे कि कॉलोनी में खड़े विजय सिंह ने रोक कर दो हजार की मांग किया जिसका विरोध रसीमकांत पांडेय ने किया तो मनबढ़ ने रिवाल्वर के मुठिया से सर पर प्रहार कर दिया जिसने उनकी सर फट गई और खून बने लगा इतना ही नहीं विजय ने रसीम को बाइक से नीचे घसीटते हुए जमकर मारपीट किया।पीड़ित ने बताया कि कॉलोनी में मिट्टी डालने के लिए विजय सिंह को पूर्व में पाँच हजार दिया गया था फिर भी वह जबरदस्ती दो हजार की और मांग कर रहे थे ना देने पर मारपीट गाली गलौज किए घटना की सूचना पीड़ित ने रोहनिया पुलिस को दी पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।वह इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक रोहनिया विमल कुमार मिश्रा का कहना रहा कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर शांति भंग में चालान कर दिया गया है।

( पंकज झा की खास रिपोर्ट )

samacharlive24

Back to top button
error: Content is protected !!