हरियाणा रेवाड़ी जिला कसोला थाना क्षेत्र में देशी शराब का लती युवक की तेज वारिस के चलते ठंड लगने से हुई मौत परिजनों में मचा कोहराम मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी। ( संवाददाता संजय सिंह की खास रिपोर्ट हरियाणा )

( विद्यासागर, कसोला थाना प्रभारी )
( हरियाणा रेवाड़ी जिला कसोला थाना क्षेत्र में देशी शराब का लती युवक की तेज वारिस के चलते ठंड लगने से हुई मौत परिजनों में मचा कोहराम मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी )
हरियाणा रेवाड़ी जिला के विधानसभा क्षेत्र बावल के कसोला चौक के पास स्थित एक ठेके पर संतोष पांडे नाम का शख्स बिहार के आरा जिला के शाहपुरा गांव का रहने वाला है जिसकी उम्र लगभग 36 वर्ष बताई जा रही है।अभी तक की गई जाँच के अनुसार संतोष शराब का आदी था । पिछले लगभग 2 दिन से वह शराब के ठेके के पास शराब पीकर सो रहा था। आशंका जताई जा रही है अधिक शराब पीने के बाद कल देर रात ठंड की वजह से उसकी मौत हो गई पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर बावल के सीएचसी भिजवा दिया है मामले की जांच की जा रही है। मौके पर पहुंचे कसोला थाना प्रभारी विद्यासागर ने बताया कि यह शख्स शराब का आदी बताया जा रहा है आशंका जताई जा रही है देर शाम तेज बारिश के साथ ओलावृष्टि के कारण ठंड बढ़ गई थी और यह शख्स खुले में ही सोया हुआ था अधिक शराब पीने के कारण इसकी देर रात में मौत हो गई। फिलहाल बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है मौत की असल वजह का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पाएगा।

( संजय सिंह पत्रकार बावल (हरियाणा )
