उत्तर प्रदेश औरैया थाना जिला पुलिस को मिली बड़ी सफलता सवारी को वाहन में बिठाकर झोलों से जेवरात,नकदी चोरी करने वाले गिरोह का किया खुलासा चार अभियुक्त को अवैध असलहे के साथ किया गया गिरफ्तार किया गिरफ्तार दो हुए फरार | ( रिपोर्ट- पंकज सिंह राणावत )

 

 

उत्तर प्रदेश औरैया पुलिस अधीक्षक औरैया श्रीमती अपर्णा गौतम के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में व क्षेत्राधिकारी सदर श्री सुरेन्द्र नाथ सिंह के निकट पर्यवेक्षण में थाना दिबियापुर पुलिस ने सवारियों को वाहन में बिठाकर झोलों से जेवरात,नकदी चोरी करने वाले गिरोह का भण्डाफोड़ करते हुए सरगना सहित 04 शातिर चोरों को गिरफ्तार करने व कब्जे से पूर्व में किये गये चोरी का माल व नाजायज असलहे बरामद करने में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की। संक्षिप्त विवरण –दिनांक 14.02.2021 की रात्रि में उ0नि0 सुनील कुमार मय उ0नि0 मो0शाकिर हमराही गण थाना दिबियापुर पुलिस टीम द्वारा फफूंद चौराहा दिबियापुर में संदिग्ध व्यक्ति/वाहनो की चेकिंग के दौरान मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि चोरो का एक गिरोह आटो मे तिवारी पुरवा मोड पर एकत्र होकर चोरी की योजना बना रहे हैं इनके पास अबैध असलहे भी हैं। इस सूचना पर तत्काल पुलिस टीम द्वारा मुखबिर द्वारा बताये स्थान पर पहुचें, पुलिस टीम को देखकर ऑटो में बैठे व्यक्तियों ने भागने का प्रयास किया जिसे आवश्यक घेराबन्दी करते हुए 04 व्यक्तियों को समय करीब 23.15 बजे पकड़ लिया गया जबकि 02 व्यक्ति अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे। पुलिस टीम द्वारा हिरासत में लिए गये चारों व्यक्तियों से उनके नाम पता पूछते हुए जामा तलाशी ली गयी तो उनके कब्जे से 03 देशी तमंचे व जेवरात बरामद हुए।पूंछतांछ का विवरण- गिरफ्तार अभियुक्तो से भागे हुए व्यक्तियो के बारे मे पूछने पर बताया कि एक का नाम बबलू पुत्र रामऔतार R/0 बहादुरपुर उंचा थाना अजीतमल जिला औऱैया तथा दूसरे का नाम हिम्मत सिंह पुत्र मान सिंह R/0 मिश्रीपुर जिला औऱैया बताया पकडे गये आटो रिक्शा रजि0 न0 UP 79- T -8329 के वारे मे पूछा गया तो अभियुक्त सोनवीर उपरोक्त ने बताया कि साहव यह आटो रिक्शा मेरा है । हम लोग इसी मे सवारी बैठाकर अपने हाथ की सफाई का प्रयोग कर बैठे सवारी के झोले/बैंग में रखा जेवरात व नगदी चुरा लेते हैं आज भी हम लोग यहा चोरी की योजना बना रहे थे। अभियुक्त गणो से बरामद जेवरात के सम्बन्ध मे पूछताछ की गई तो बताया कि हमने पूर्व मे दिनांक 21.1.2021 को फफूंद स्टेशन से सवारी बैठाकर खानपुर औऱैया चौराहा में बैठी सवारी एक स्त्री व एक पुरूष के बैंग से तीन जोडी पायले सफेद धातु, एक चेन व 4अंगूठी पीली धातु की चोरी की थी जिसे हम लोग आपस में बांट लिए थे तथा दिनांक 05.2.2021 को अपने आटो मे फफूंद रेलवे स्टेशन से बैठे सवारी एक महिला व पैर से विंकलांग पुरूष के बैग से दो जोडी पायल सफेद धातु व एक जोडी झुमकी व एक पैन्डलचोरी किये थे जो आपस में बांट लिए थे जिसे आपने बरामद किया है । तथा चोरी किये कुछ जेवरात हमारे भागे हुए साथी बबलू व हिम्मत सिंह के पास हैं। दिनांक 05.2.2021 की घटना के सम्बन्ध मे थाना दिबियापुर में मु0अ0स0 76/21 धारा 379 IPC पंजीकृत है तथा दिनांक 21.01.2021 की घटना के सम्बन्ध मे थाना कोतवाली औरैया से जरिये दूरभाष पूछा गया तो थाना कोतवाली औरैया मे 74/21धारा 379 IPC पंजीकृत है बरामद अबैध तमंचो के लाइसेंस नही दिखा सके । गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध मु0अ0सं0 78/21 धारा 398/401 IPC, मु0अ0सं0 79/21धारा 3/25 शस्त्र अधि0, मु0अ0सं0 80/21 धारा 3/25 शस्त्र अधि0, मु0अ0सं0 81/21 धारा 3/25 शस्त्र अधि0 अभियुक्त गणों के विरुध्द पंजीकृत कर अभियुक्तगणों को जेल भेजा जा रहा है।

गिरफ्तार अभियुक्तगण विवरण-
सोनवीर पुत्र रामचन्द्र निवासी ग्राम बहादुरपुर उचा थाना अजीतमल जिला औरैया उम्र करीब 22 वर्ष
खेमराज उर्फ काकू S/0 लालमन निवासी मोहल्ला कटरा मानेपुर कस्वा व थाना फफूंद उम्र 38 वर्ष
अंकित पुत्र लल्लू प्रसाद निवासी ग्राम किशनपुर थाना अजीतमल जनपद औऱैया उम्र लगभग 23 वर्ष
दीपान्शू उर्फ मोटा पुत्र राजू निवासी ग्राम किशनपुर थाना अजीतमल जनपद औरैया उम्र करीब 20 वर्ष
फरार अभियुक्तगण विवरण-
1.बबलू पुत्र रामऔतार R/0 बहादुरपुर उंचा थाना अजीतमल जिला औऱैया
2.हिम्मत सिंह पुत्र मान सिंह R/0 मिश्रीपुर जिला औऱैया
वरामदगी का विवरण-
एक देशी तंमचा 12 वोर व 02 जिन्दा कारतूस 12 वोर
02 देशी तंमचा 315 वोर व 04 जिन्दा कारतूस 315 वोर
02 झुमकी पीली धातु
01 पेन्डल पीली धातु
05 जोडी पायल सफेद धातु
01 चैन पीली धातु
04 अंगूठी पीली धातु
अपराधिक इतिहास-
आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।
गिरफ्तार करने वाली टीम – दिबियापुर
उ0नि0 मो0 शाकिर थाना दिवियापुर
उ0नि0 सुनील कुमार
हे0का.नरेन्द्र सिंह
हे0 का0 धर्मेन्द्र सिंह
का0 रूपेश सोलंकी
कां0 मुजीब अली

( रिपोर्ट- पंकज सिंह राणावत )

Back to top button
error: Content is protected !!