उत्तर प्रदेश औरैया थाना सदर कोतवाली पुलिस ने सराहनीय कार्य विगत दिनों गुम हुए 19 वर्षीय बालक को पुलिस ने सकुशल बरामद कर परिजनों को किया सुपुर्द परिजनों के चेहरे पर खुशी के छलके आंसू छाई खुशियां पुलिस की भूरि-भूरि प्रशंशा । ( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )


( औरैया थाना सदर कोतवाली पुलिस ने सराहनीय कार्य विगत दिनों गुम हुए 19 वर्षीय बालक को पुलिस ने सकुशल बरामद कर परि जनों को किया सुपुर्द परिजनों के चेहरे पर खुशी के छलके आंसू छाई खुशियां पुलिस की भूरि-भूरि प्रशंशा )
उत्तर प्रदेश औरैया थाना सदर कोतवाली पुलिस ने सराहनीय कार्य दिनांक 14.02.2022 को समय करीब 04 बजे पंकज कुमार पुत्र कालका प्रसाद निवासी वघकटरा थाना कोतवाली औरैया जनपद औरैया उम्र 19 वर्ष बिना बताये कहीं चला गया जिसकी तलाश उसके परिवारीजनों द्वारा की गयी परन्तु वह नही मिला काफी खोज-बीन करने के पश्चात पिता कालका प्रसाद ने थाना कोतवाली औरैया पर सूचना दी कि उनका पुत्र दिनांक 14.02.2022 को बिना बताये घर से चला गया जिसके सम्बन्ध में थाना कोतवाली पर गुमशुदगी दर्ज कर तलाश जारी की गयी तथा अथक प्रयासों के बाद आज दिनांक 27.02.2022 को उ0नि0 गिरीशचंद्र मय हमराह थाना कोतवाली पुलिस द्वारा पंकज को सकुशल बरामद कर माँ गुड्डी देवी को सुपुर्द किया गया। परिवारीजन अपने पुत्र को पाकर अत्यन्त प्रसन्न हुए तथा पुलिस की भूरि-भूरि प्रशंसा की।

( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )
