उत्तर प्रदेश औरैया यमुना तट स्थित समिति द्वारा अंत्येष्टि स्थलों पर चलाया गया सफाई अभियान गंदगी पर लगाई लगाई जाये रोक पर किया गया विचार विमर्श। ( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )

( औरैया यमुना तट स्थित समिति द्वारा अंत्येष्टि स्थलों पर चलाया गया सफाई अभियान गंदगी पर लगाई लगाई जाये रोक पर किया गया विचार विमर्श )
उत्तर प्रदेशएक विचित्र पहल सेवा समिति रजि. औरैया द्वारा स्वच्छता अभियान के अंतर्गत करोड़ों लोगों की आस्था का केंद्र यमुना तट के सौंदर्यीकरण हेतु विगत 7 वर्षों से अनवरत अंत्येष्टि स्थलों पर सफाई अभियान चलाया जा रहा हैं, जिसके अंतर्गत आज दिनांक 27 फरवरी 2022 दिन रविवार को प्रातः 7 बजे से 10 बजे तक 127 वें चरण का सफाई अभियान चलाया गया, समिति के सदस्यों द्वारा सफाई यंत्रों के सहयोग से लगभग 2 कुंतल कचरा व अपशिष्ट एकत्रित कर आग द्वारा नष्ट किया गया, समिति के संस्थापक ने बताया कि सफाई अभियान के 127 चरणों में लगभग 46 टन अपशिष्ट कचरा यमुना नदी में जाने से रोका गया, अभियान के उपरांत यमुना तट पर स्थित राम झरोखा में आवश्यक बैठक का आयोजन किया गया जिसमें यमुना नदी व यमुना तट से संबंधित समस्याओं पर सर्वसम्मति से विचार विमर्श किया गया, बैठक में समिति के संस्थापक आनन्द नाथ गुप्ता एडवोकेट ने बताया कि ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों के कई गंदे नाले यमुना जल को अनवरत प्रदूषित कर रहे हैं, जिससे पावन यमुना लगातार मैली होती चली जा रही है, गौरतलब है कि धार्मिक पर्वों पर लोग यमुना में आस्था की डुबकी लगाते हैं। समिति के सदस्यों ने जिला प्रशासन से यमुना नदी में गिर रहे गंदे नालों पर रोक लगाकर वाटर ट्रीटमेंट प्लांट लगाने की मांग की है। ताकि पतित पावनी यमुना का अस्तित्व सुरक्षित रह सके। बैठक के उपरांत फल आढ़ती गौरव पोरवाल व सौरभ गुप्ता ने बैकुंठ रथ की वार्षिक सदस्यता ग्रहण की, बैठक में मौजूद सदस्यों ने शाखा के नए मेहमानों का का हृदय से अभिनंदन किया। समापन पर अंत्येष्टि स्थलों की प्रतिदिन सफाई करने वाले सफाई कर्मी रज्जन बाल्मिक को यमुना घाट सेवा समिति के संरक्षक ज्ञान सक्सेना ने ₹2000/- मासिक वेतन प्रदान किया, अभियान में बैठक में प्रमुख रूप से बैंक से सेवानिवृत्त अधिकारी शेखर गुप्ता, तेज बहादुर वर्मा, सभासद छैया त्रिपाठी, मनीष कुमार (हीरू), आदित्य पोरवाल, सरदार राजपाल सिंह, दीपक सोनी, सभासद पंकज मिश्रा, हर्ष गुप्ता, अर्पित दुबे एडवोकेट, डॉ. मिथुन मिश्रा, सौरभ पोरवाल, जूनियर शाखा अनमोल के अध्यक्ष शिक्षक शिवम गुप्ता, अजय पोरवाल, रानू पोरवाल, कपिल गुप्ता, आनन्द गुप्ता (डाबर), भीमसेन सक्सेना, अर्पित गुप्ता, आदित्य लक्षकार, मयूर लक्षकार, धर्मेंद्र सिंह परिहार, सतीश पोरवाल, रज्जन बाल्मीक आदि यमुना मैया के सेवादार मौजूद रहे।
( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )