उत्तर प्रदेश औरैया महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर श्रद्धालुओं को बेलपत्री व धतूरा एक विचित्र पहल सेवा समिति द्वारा किया गया वितरण |  (  पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )

 

( औरैया महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर श्रद्धालुओं को बेलपत्री व धतूरा एक विचित्र पहल सेवा समिति द्वारा किया गया वितरण  )

उत्तर प्रदेश औरैया एक विचित्र पहल सेवा समिति जूनियर शाखा अनमोल द्वारा महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर श्रद्धालुओं को बांटे गए निशुल्क बेलपत्री व धतूरा आज दिनांक 1 मार्च 2022 दिन मंगलवार को तड़के प्रातः 6 बजे से देवकली मंदिर पर देवाधिदेव महादेव के दर्शन करने आए हुए श्रद्धालुओं को निशुल्क बेलपत्री, धतूरा व पुष्पों का वितरण किया गया, अनमोल शाखा के अध्यक्ष शिक्षक शिवम गुप्ता ने बताया कि नवरात्रि में प्रतिवर्ष शाखा के सदस्यों द्वारा जनहित को दृष्टिगत रखते हुए औरैया नगर के प्रमुख देवीय मंदिरों पर तड़के प्रातः 5 बजे से 7 बजे तक सफाई अभियान चलाया जाता है, जबकि श्रावण मास व शिवरात्रि आदि धार्मिक पर्वो पर मंदिर में आए हुए श्रद्धालुओं को निशुल्क पुष्पों का वितरण किया जाता है। पुष्प वितरण कार्यक्रम में प्रमुख रूप से अजय पोरवाल, रोहन पुरवार, यश गुप्ता, रजत बिश्नोई, रोहन पुरवार, निशि गुप्ता आदि सेवादार मौजूद रहे।

 (  पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )

Back to top button
error: Content is protected !!