उत्तर प्रदेश औरैया महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर फूलमती मंदिर में भजन-संकीर्तन का किया गया आयोजन | ( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )

( औरैया महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर फूलमती मंदिर में भजन-संकीर्तन का किया गया आयोजन )
उत्तर प्रदेश औरैया महा शिवरात्रि पर किया भोले बाबा का श्रंगार महिला शाखा तुलसी ने किया भजन-संकीर्तन का आयोजन हुआ एक विचित्र पहल सेवा समिति रजि.औरैया की महिला शाखा तुलसी द्वारा महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर आज दिनांक 1 मार्च 2022 दिन मंगलवार को दोपहर 3 बजे से स्थानीय फूलमती मंदिर, औरैया में भोले बाबा श्रंगार व विधि-विधान से उनकी पूजा अर्चना के उपरांत भजन-संकीर्तन का आयोजन किया गया, शाखा की सदस्यों द्वारा वाद्य यंत्रों के साथ भोले बाबा के मधुर भजनों का गुणगान किया गया, तुलसी शाखा की अध्यक्ष लक्ष्मी बिश्नोई ने बताया कि महाशिवरात्रि हिंदुओं का एक प्रमुख पर्व है, शिव पुराण के अनुसार भगवान शिव जी को पति के रूप में पाने के लिए मां पार्वती ने कठिन जप-तप तपस्या की थी, प्रभु भोलेनाथ तो इतने भोले भाले हैं कि केबल एक बेलपत्र चढ़ाने से ही प्रसन्न हो जाते हैं, जबकि भोले बाबा अपने भक्तों द्वारा श्रद्धा पूर्वक की गई पूजा-अर्चना व भक्ति से प्रसन्न हो जाएं तो भक्तों की सारी मनोकामनाएं पूर्ण हो जाती हैं। भजन संकीर्तन कार्यक्रम में प्रमुख रूप से महिला शाखा तुलसी की प्रभारी बबिता गुप्ता, सीमा पोरवाल, ममता गहोई, ज्योति विश्नोई, मधु शर्मा, संगीता भदौरिया, विमलेश द्विवेदी, उमा गहोई, सीमा गुप्ता, शकुंतला मिश्रा, रजनी बिश्नोई, रिंकी शुक्ला आदि एक सैकड़ा सदस्य मौजूद रहीं।

( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )
