उत्तर प्रदेश कानपुर जिले के भौंती महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर श्रद्धालुओं का लगा रहा तांता भक्त दर्शन के लिए उमड़ी भीड़ । ( क्राइम रिपोर्टर जीतू ठाकुर की विशेष रिपोर्ट )

( कानपुर जिले के भौंती महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर श्रद्धालुओं का लगा रहा तांता भक्त दर्शन के लिए उमड़ी भीड़ )
उत्तर प्रदेश कानपुर जिले के भौंती ग्राम में महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर अति प्राचीन शिव मंदिर जिसका उल्लेख शिव पुराण में भी है यंहा भी सुबह से ही मंदिर प्रांगड़ में भक्तों का तांता लगा रहा और अब शाम होने पर भी बहुत से भक्त मंदिर में दर्शन करने के लिए दिखाई दे रहे हैं वही भौंती ग्राम के कुछ भक्तों के द्वारा प्रति वर्ष की तरह इस वर्ष भी मंदिर में ही अखंड रामायण का पाठ करवाया जा रहा है जो कि प्रति वर्ष शिवरात्रि के पावन अवसर पर करवाया जाता है यहाँ पर क्षेत्र के अलावा भी दूर दूर से बाबा के भक्त दर्शन करने आते हैं यहाँ पर सुबह से ही भक्तों के द्वारा आकर पूजा अर्चना की जाती है जो कि देर रात तक चलता रहता है और बाबा भोलेनाथ का श्रंगार एवम मंदिर में प्रसाद वितरण भी क्षेत्रीय भक्तो के द्वारा निरन्तर किया जाता है |
